फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Union Minister Manohar Lal reached Karnal: inaugurated projects worth 59 crores, spoke on farmers' movement

करनाल पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल: 59 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, किसान आंदोलन पर बोले...

Fri, 10 Jan 2025 07:14 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 10 Jan 2025 07:14 PM IST
सार

मनोहर लाल ने करनाल-यमुनानगर रेलवे ट्रैक के बारे में बताया कि कई तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। एक नई कंपनी के प्रस्ताव के कारण प्रति किलोमीटर लागत 350 करोड़ रुपये से घटकर 300 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
Union Minister Manohar Lal reached Karnal: inaugurated projects worth 59 crores, spoke on farmers' movement
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को करनाल में 59 करोड़ रुपये की तीन परियोजनाओं का उद्घाटन किया। केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने करनाल स्मार्ट सिटी के अंतर्गत शहर को 59 लाख के तीन प्रोजेक्ट की सौगात दी। करनाल के सेक्टर-32 में बनाए गए इनडोर स्पोर्टस कॉम्पलेक्स, सेक्टर-9 में क्रिकेट ग्राउंड और शक्ति कॉलोनी में बनाए गए महिला आश्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने दिल्ली चुनाव, करनाल-यमुनानगर रेलवे ट्रैक, और किसानों के आंदोलन पर अपने विचार साझा किए।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आगामी दिल्ली चुनाव में अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी आम आदमी पार्टी (आप) सरकार नहीं बना पाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के चुनाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं, और भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत से चुनाव में जुटी है। यदि किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता है, तो गठबंधन पर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन


करनाल-यमुनानगर रेलवे ट्रैक पर लागत कम करने का प्रस्ताव
मनोहर लाल ने करनाल-यमुनानगर रेलवे ट्रैक के बारे में बताया कि कई तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। एक नई कंपनी के प्रस्ताव के कारण प्रति किलोमीटर लागत 350 करोड़ रुपये से घटकर 300 करोड़ रुपये हो गई है। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन है और कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसान आंदोलन पर प्रतिक्रिया
किसानों के आंदोलन के संदर्भ में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार हमेशा किसानों के हित में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार जायज मांगों पर बातचीत और उन्हें पूरा करने के लिए तैयार है, लेकिन कुछ मांगे ऐसी हैं जो संभव नहीं हैं। ऐसे में दुराग्रह करना उचित नहीं है।

इनडोर स्पोर्टस कॉम्पलेक्स में यह है खास
डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि इसके साथ-साथ इस इनडोर स्पोर्टस कॉम्पलेक्स में वार्म अप पूल बनाया गया है, जिसका साईज 25 मीटर. x 21 मीटर है। एक बैडमिंटन हॉल बनाया गया है। इसमें 5 कोर्ट हैं। महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग शॉवर रूम, प्रसाधन, गर्म पानी के लिए गीजर, लॉकर का भी अलग-अलग प्रावधान है। व्यायाम के लिए हॉल बनाया गया है। इसके साथ-साथ आफिस रूम बनाया गया है। 6 से 12 वर्ष के बच्चों की व्यायाम के लिए जिम बनाया गया है। कैफेटेरिया की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इसके अतिरिक्त मेडिकल रूम भी बनाया गया है। पहले तल पर दर्शकों के बैठने के लिए 384 कुर्सियों सहित उचित व्यवस्था की हुई है। 3 बडे जिम हॉल बनाए गए हैं, जिसमें विभिन्न प्रकार की व्यायाम करने हेतु अलग-अगल आधुनिक मशीनों व संयत्रों का प्रावधान किया गया है। महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग शॉवर व प्रसाधन का निर्माण किया गया है। दूसरे तल पर एक बडा हॉल जिसका साईज 8 मीटर x 4 मीटर व्यायाम हेतु क्रॉस फिट की सुविधा प्रदान की गई है। योगा व मेडिटेशन के लिए एक हॉल जिसका 12 मीटर x 11 मीटर है, निर्माण किया गया है। महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग से प्रसाधन का निर्माण किया गया है। इनडोर व आउटडोर पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है।

क्रिकेट ग्राउंड और महिला आश्रम में यह रहेंगी सुविधा
डीसी उत्तम सिंह ने कहा कि सेक्टर-9 में बनाए गए क्रिकेट ग्राउंड में पिच के साथ क्रिकेट का मैदान, हॉल, वाशरूम के साथ महिला रेस्ट रूम, वाशरूम के साथ पुरुष रेस्ट रूम, बाउंड्री वॉल व एंट्री गेट बनाए गए हैं। इस पर कुल 1.75 करोड़ रुपये की लागत आई है। वहीं शक्ति कॉलोनी में बनाया गया महिला आश्रम 0.720 एकड भूमि पर बनाया गया है। आश्रम में ग्राउंड फ्लोर के साथ-साथ 5 मंजिला ईमारत है । 2 बीएचके के 22 फ्लैट और 1 बीएचके के 66 फ्लैट हैं। सभी फ्लैट में एटैच वाशरूम व किचन का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed