फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Union Education Minister Dharmendra Pradhan in Karnal said Kejriwal is immersed in corruption

Haryana: विज के CM पद के दावे पर धर्मेंद्र प्रधान की दो टूक, बोले- भाजपा सीएम उम्मीदवार नायब सिंह सैनी

Sun, 15 Sep 2024 05:09 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 15 Sep 2024 05:09 PM IST
सार

Haryana Assembly Election 2024: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान रविवार को करनाल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर जुबानी हमला किया। 

विज्ञापन
Union Education Minister Dharmendra Pradhan in Karnal said Kejriwal is immersed in corruption
करनाल भाजपा कार्यालय में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के करनाल जिला कार्यालय पहुंचे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस का असली चेहरा सामने आने लगा है। अभी कुछ दिन पहले ही कांग्रेस के युवराज ने अमेरिका की धरती पर आरक्षण को समाप्त करने की बात कही है। यह उनके लिए कोई नई बात नहीं है। संविधान सभा से लेकर बाबा साहब के अपमान तक वह ऐसी बातें करते रहे। यह दलितों, पिछड़ों आदि के खिलाफ उनकी सोची समझी साजिश है। 

विज्ञापन


वहीं पूर्व मंत्री अनिल विज के सीएम की दावेदारी वाले बयान पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सीएम के प्रत्याशी नायब सिंह सैनी हैं। 

विज्ञापन


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दो दिन बाद इस्तीफा देने के सवाल पर उन्होंने कहा आने वाले दिनों में दिल्ली विधानसभा का भी चुनाव होगा तब जनता उन्हें गद्दी से उतार देगी। आंदोलन के बाद जिन सिद्धांतों पर उनकी पार्टी बनी थी, लेकिन वह आज कहां खड़े हैं यह सोचने की बात है। वह भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हुए हैं लोगों से उनका कोई नाता नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने भी उन पर पिछले दिनों टिप्पणी की थी। 



केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने यह भी कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जा रहा है। अनिल विज के सीएम पद की दावेदारी पेश किए जाने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता यह कह सकता है, लेकिन हरियाणा में सीएम पद का चेहरा नायब सिंह सैनी है।

कुरुक्षेत्र रैली में प्रधानमंत्री द्वारा केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का नाम नहीं लिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा की मनोहर लाल केंद्रीय राजनीति कर रहे हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता हैं। 


केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हरियाणा में 5 अक्तूबर को चुनाव होने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री सहित केंद्रीय एवं प्रादेशिक नेतृत्व की ओर से सभी 90 विधानसभा सीटों पर रैलियां की जाएंगे। हरियाणा की भाजपा सरकार ने पिछले 10 सालों में किसानों महिलाओं युवा एवं आर्थिक विकास के साथ वंचित वर्गों के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। यह देश में पहली सरकार है जिसने सभी फसलों पर एमएसपी देने की जिम्मेदारी ली है। 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान रविवार को करनाल की पूर्व मेयर रेनू बाला गुप्ता के आवास पर भी पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जीताने के लिए लगन से कार्य करने की अपील की। हालांकि रेनू बाला गुप्ता पहले ही भाजपा में रहने की बात कह चुकी है लेकिन फिर भी कहीं ना कहीं भाजपा को लगता है कि वह अंदर से नाराज है शायद इसीलिए उनकी नाराजगी को पूरी तरह समाप्त करने के लिए धर्मेंद्र प्रधान उनके आवास पर पहुंचे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी उनके आवास पर पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed