फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Understand the businessman-doctor, if you get entangled, you will die

व्यापारी-डॉक्टर समझ लें, उलझोगे तो जान से जाओगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Understand the businessman-doctor, if you get entangled, you will die
असंध में अस्पताल में फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाले युवक का फेसबुक पर फोटो।
कर्मबीर लाठर
विज्ञापन

करनाल। असंध के मीनाक्षी अस्पताल में फायरिंग के करीब दो घंटे बाद विदेश में बैठे दलेर कोटिया नाम के एक युवक ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर व्यापारियों और डॉक्टरों को धमकी दी कि वे उनसे न उलझें अन्यथा उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ेगी। इस फेसबुक पोस्ट के जरिए व्यापारियों और डॉक्टरों में दहशत पैदा करने की कोशिश की गई है, जिससे पुलिस भी सकते हैं। पुलिस का कहना है कि यह वारदात रंगदारी मांगने के लिए की गई है या कोई और वजह इसकी पूरी जांच की जाएगी।
फायरिंग करवाने की जिम्मेदारी लेने वाले दलेर कोटिया के फेसबुक पर दो एकाउंट नजर आ रहे हैं। एक अकाउंट पर मूलभूत जानकारियां छिपाई गई हैं। एकाउंट संचालक कहां काम करता है, कहां रहता है यह सब विवरण छिपाया गया है। जन्मतिथि 25 जून 1997 अंकित है।
विज्ञापन

वहीं फेसबुक पोस्ट में दलेर कोटिया ने दविंद्र बंबीहा व दो अन्य को टैग किया है। उसने स्वयं का फोटो भी लगाया है जिसमें वह रिवॉल्वर को अपने माथे पर लगाए नजर आ रहा। शुक्रवार दोपहर को डाली गई इस पोस्ट पर रात नौ बजे तक 175 लाइक, 28 कमेंट और 12 शेयर दिखाई दिए। फ्रेंड्स लिस्ट में कुल 290 नाम दिखाई दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य पोस्ट में उसने दिवंगत पंजाबी गायक दीप सिद्धू की मौत पर दुख जताया है। एक पोस्ट में उसकी एक पिस्टल हाथ में और दूसरी छाती पर रखी है।
दलेर कोटिया के नाम से फेसबुक पर बने दूसरे एकाउंट में करनाल के एक कॉलेज से शिक्षा ग्रहण करने और असंध निवासी बताया गया है। इस एकाउंट पर पोस्ट में शौक से कौन जुर्म करता है जनाब मजबूरियां मुजरिम बना देती हैं... पंक्ति लिखी है। संवाद

फेसबुक अकाउंट की करा रहे जांच
पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने बताया कि उस फेसबुक एकाउंट की गहन जांच करवाई जा रही है, जिस पर असंध में फायरिंग करवाने की जिम्मेदारी लेते हुए पोस्ट डाली गई है। यह युवक विदेश में है। असंध क्षेत्र के वासियों को घबराने की जरूरत नहीं। पुलिस सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। पूर्व में चिकित्सक से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने, अब फायरिंग करने, फेसबुक पोस्ट, एफएसएल के साक्ष्यों और मौके पर लोगों से हुई बातचीत सहित कई तथ्यों के आधार पर पुलिस नतीजे पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed