फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Under suspicious circumstances, a young man committed suicide by consuming poisonous substance

संदिग्ध हालात में युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Under suspicious circumstances, a young man committed suicide by consuming poisonous substance
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। एक युवक की संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उसकी बाइक का चालान कर उसके साथ मारपीट की थी इसी से आहत होकर उसने यह कदम उठाया है। सूचना पर सिटी थाना पुलिस कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज पहुंची और शव कब्जे में लेकर शव गृह में रखवा दिया। पुलिस का कहना है कि वीरवार सुबह आगामी कार्रवाई की जाएगी।
नई अनाज मंडी के समीप मंगल कॉलोनी पार्ट-2 निवासी दिव्यांग जगदीश ने बताया कि उसका 18 वर्षीय बेटा मोहित मेहता फार्म के समीप काम करता है। मोहित ने जहरीला पदार्थ निगलने के बाद बताया कि वह खाना खाने के बाद जब बाइक से वापस जा रहा था तो रेलवे रोड पर निरंकारी भवन के समीप उसे पुलिस कर्मचारियों ने रोक लिया और बाइक के कागज दिखाने को कहा। उसने बाइक के कागज दिखा दिए लेकिन पुलिस कर्मियों ने कहा कि बाइक चोरी की है। उसके बाद 3 पुलिस कर्मियों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसकी बाइक का 13500 रुपये का चालान कर इंपाउंड कर दिया। इसी कारण उसने जहर खाया है।
विज्ञापन

मोहित के पिता जगदीश ने बताया कि जब उसे पता चला कि उसके बेटे ने जहर निगल लिया है, वह तुरंत कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में लेकर आए। वहां डॉक्टरों ने इसे दाखिल कर लिया। इस दौरान उसने पूरी घटना के बारे में बताया। देर रात इलाज के दौरान उसके बेटे ने दम तोड़ दिया। उसकी पुलिस प्रशासन से मांग है कि उसके बेटे के साथ मारपीट करने वाले तीनों पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगल कॉलोनी पार्ट-2 निवासी 18 वर्षीय युवक की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत होने की सूचना मिली है, सूचना मिलने पर मेडिकल कॉलेज में पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। वीरवार सुबह परिजनों के बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- संदीप कुमार सिटी थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed