फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Unbroken recitation in Gurudwara on Prakash Parv, decorated Kirtan Darbar

Karnal News: प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे में अखंड पाठ, सजा कीर्तन दरबार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Unbroken recitation in Gurudwara on Prakash Parv, decorated Kirtan Darbar
गुरुद्वारा पहुंचे हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष को सिरोपा भेंटकर किया गया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

घरौंडा। हसनपुर रोड स्थित डेरा खड़क सिंह पर गुरुद्वारा दशमेश नगर में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर रखे गए अखंड पाठ का रविवार को भोग डाला गया और कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। रविवार सुबह कीर्तन दरबार में श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश कर अरदास कर कीर्तन का शुभारंभ किया गया। गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष श्रद्धालुओं ने माथा टेका और परिवार की समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने भी गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर हरविंद्र कल्याण को डाॅ. बलबीर सिंह विर्क और उनके परिवार ने सरोपा पहना कर सम्मानित किया गया। हरविंद्र कल्याण ने संगत को संबोधित करते हुए कहा गुरु किसी एक धर्म व बिरादरी के नहीं होते है। वो सर्व समाज के होते हैं और गुरु नानक देव जी ने सभी के उत्थान के लिए उपदेश दिए थे,सभी ने गुरुओं के दिए हुए उपदेशों का अनुशरण करना चाहिए। श्री गुरु नानक देव जी दुनिया को एक नया संदेश देने के लिए अवतरित हुए थे। इस अवसर पर सरदार महिंदर सिंह ,सतनाम सिंह , गुरनाम सिंह , बाबा जगपाल सिंह , गुलाब सिंह,लखविदर सिंह, मेजर सिंह , पार्षद अश्वनी राणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed