{"_id":"67e46d60df79d953db0ae783","slug":"two-youths-lost-their-lives-in-road-accidents-karnal-news-c-18-knl1008-610448-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सड़क हादसों में दो युवकों की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सड़क हादसों में दो युवकों की गई जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिले में अलग अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में दो युवकों की जान चली गई। संबंधित थाना पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। इनमें एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है।
सेक्टर 3 के समीप साइकिल सवार एक 18 वर्षीय युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। मंगल कॉलोनी निवासी धर्मपाल ने बताया कि उसका बेटा अमित सेक्टर तीन में एक चाय के खोखे पर काम करता था। वह साइकिल पर सवार होकर सेक्टर चार की तरफ जा रहा था। इस दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। अमित उसका बड़ा बेटा था। सिटी थाना प्रभारी प्रवीण ने बताया कि हादसे के स्थान व आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे तभी पता चलेगा किस वाहन की टक्कर से अमित की मौत हुई है। वहीं दूसरी ओर डबरी निवासी विनोद कुमार के अनुसार उसका बेटा 21 वर्षीय हरीश इनटनेट का काम करता था। वह 20 मार्च को बाइक पर सवार होकर जुंडला से करनाल आ रहा था। एक कार चालक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया