फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two youths died due to drowning in America's lake

Karnal News: अमेरिका की झील में डूबने से दो युवकों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Two youths died due to drowning in America's lake
- नहाते समय हुआ हादसा, एकमप्रीत 14 महीने पहले गया था अमेरिका, परिवार में मातम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। अमेरिका के कैलिफोर्निया की साल्टन झील में डूबने से जिले के दो युवकों की मौत हो गई। इनमें से एक युवक गोविंदगढ़ गांव तो दूसरा चुरनी जागीर गांव का रहने वाला है। दोनों अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। दोनों मृतकों के घरों में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रोकर बुरा हाल है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि शवों को भारत लाया जाए ताकि वह उनका अंतिम संस्कार कर सकें।
चुरनी जागीर गांव निवासी रुपिंद्र सिंह ने बताया कि उसने करीब 14 महीने पहले ही बेटे एकमप्रीत को अमेरिका भेजा था। वह वहां पर खुश था। 25 जून को वह नहाने के लिए झील पर गया था। उसके साथ गोविंदगढ़ गांव निवासी महताब भी था। जब एकमप्रीत झील में नहाने लगा तो डूब गया। उसे बचाने के लिए गोविंदगढ़ गांव निवासी महताब ने भी झील में छलांग लगाई तो वह भी डूब गया। आस-पास के लोगों ने उसे निकाल लिया और अस्पताल में दाखिल कराया। जबकि उसके बेटे का शव 24 घंटे के बाद झील से मिला। कल ही उन्हें इसकी सूचना मिली है। उसके बेटे को वर्क परमिट मिलने वाला था।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि उन्होंने 50 लाख रुपये खर्च कर महताब को अमेरिका भेजा था। झील से निकालने के बाद उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया था। उसके दिमाग में पानी चला गया था। अस्पताल में वह दो दिन वेंटिलेटर पर रहा मगर फिर उसने दम तोड़ दिया। महताब अपनी बुआ के पास रहता था। उसके फूफा ने ही उन्हें सूचना दी। दोनों युवक डॉन्की के जरिये अमेरिका गए थे। महताब अपने पिता के लिए कार खरीदकर देने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed