{"_id":"249e88861c236ccc374bab9156a2a33a","slug":"two-women-killed-by-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर से दो महिलाओं की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहर से दो महिलाओं की जान गई
करनाल
Updated Fri, 13 Dec 2013 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल जिले में दो अलग-अलग स्थानाें पर जहरीला पदार्थ खाने से दो महिलाआें की मौत हो गई। पुलिस ने एक मामले में मृतका के परिजनाें के बयान पर कार्रवाई की है, जबकि दूसरी मृतक महिला के परिजन को सूचित कर दिया गया है।
उनके आने के बाद ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। पहली घटना लाइन पार एरिया के राम नगर में हुई, जहां दिमागी रूप से परेशान 25 वर्षीय ज्योति ने 11 दिसंबर की देर शाम गेहूं की टंकी पर रखी जहरीली दवाई को अपनी दवाई समझकर गटक लिया।
उसकी हालत बिगड़ते ही परिजन उसे उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल में ले गए, जहां दो दिन तक उपचार के बाद ज्योति ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। राम नगर पुलिस ने मृतक के भाई राकेश के बयान पर कार्रवाई की है। जांच अधिकारी रमेश चंद ने बताया कि ज्योति शेखपुरा सदर के सुरेंद्र की पत्नी थी। अस्वस्थ होने के कारण ज्योति अपने मायके में रहने के लिए आई हुई थी।
विज्ञापन
11 दिसंबर को ज्योति ने गलती से जहर गटक लिया। दूसरे मामले में झज्जर के बहादुरगढ़ के गांव बामडोली की रहने वाली 26 वर्षीय सीमा की मौत हो गई। सीमा अपने पति व दो बच्चों के साथ घरौंडा की नसीब विहार कॉलोनी में रहती थी। शुक्रवार की सुबह सीमा ने कोई जहरीली दवाई गटक ली। परिजनाें ने जब सीमा को बेसुध देखा तो उसे उपचार के लिए घरौंडा के निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टर ने सीमा की नाजुुक हालत को देखते हुए उसे रेफर करने की तैयारी की, इसी बीच सीमा ने दम तोड़ दिया।
जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुलतान सिंह ने बताया कि ज्योति अपने पति के साथ घरौंडा में रहती थी। उसके परिजनों को सूचित किया गया है। परिजनों के आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। करीब आठ साल पहले सीमा व राजकुमार की शादी हुई थी। शादी के बाद से दोनों घरौंडा में किराए के मकान में रहते थे। दोनों के दो बच्चे भी हैं।
दोहती का पति गिरफ्तार
करनाल में दो दिन पूर्व गांव नलीपार में नानी सास की हथौड़े से हत्या करने वाले बेेटी के दामाद को कुंजपुरा थाना पुलिस ने वीरवार को कुंजपुरा से काबू कर लिया है।
काबू करने के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां उसे एक दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया गया। अब पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात के दौरान प्रयोग की गई बाइक व खून से धसे कपड़े बरामद करेगी। हत्या में प्रयोग किया गया हथौड़ा पुलिस घटनास्थल से पहले ही बरामद कर चुकी है। अब पुलिस सामान बरामद करने के बाद शनिवार को आरोपी को दोबारा कोर्ट में पेश करेगी।
इस मामले में दूसरे आरोपी सुखबीर को भी आरोपी बनाया गया था लेकिन पुलिस ने जांच के दौरान सुखबीर को निर्दोष पाया। अब इस मामले में अर्जुन को ही मुख्य आरोपी बनाया गया है। गांव नलीपार में बुधवार देर रात करीब 55 वर्षीय कृष्ण देवी की हत्या के बाद उसके पति दीवान चंद ने आरोप लगाया था कि उसके दामाद तरावड़ी निवासी सुखबीर व उसके दामाद मोदीपुर निवासी अर्जुन ने मिलकर कृष्णा देवी के माथे पर हथौड़ा मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
मामले में पुलिस ने दीवान की शिकायत पर आरोपी सुखबीर व अर्जुन के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके चलते वीरवार देर रात पुलिस ने अर्जुन को कुंजपुरा से काबू कर लिया। पुलिस ने अर्जुन को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर पुलिस को साैंप दिया।
कुंजपुरा थाना प्रभारी वजीर चंद ने बताया कि जांच के बाद मामले का दूसरा आरोपी सतबीर सिंह निर्दोष पाया गया है। इसलिए उसके खिलाफ लगाई गई विभिन्न धाराएं हटा दी जाएंगी। मामला का मुख्य आरोपी अर्जुन ही रहेगा।
अठहत्तर किलो भुक्की बरामद, ढाबा संचालक काबू
इंद्री उपमंडल के गांव अंधगढ़ के समीप एक ढाबा संचालक कार सहित 78 किलोग्राम भुक्की सहित पकड़ा गया है। उसका दूसरा साथी फरार बताया जा रहा है।
पकड़ी गई भुक्की की कीमत दो लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने कार व भुक्की कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस फरार व्यक्ति को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी कर रही है। नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में पकडे़ गए ढाबा मालिक से नशे के कारोबार के रहस्य खुलवाने के लिए पुलिस पूछताछ में जुटी है।
गांव अंधगढ़ के पास एक वैष्णो ढाबा संचालक की ओर से नशीली वस्तुओं के कारोबार की सूचनाओं के बाद ढाबे पर छापामारी की गई। एएसआई मनफूल सिंह, गुरजीत सिंह व बलदेव की टीम ने ढाबे पर छापामारी की। वहां पर मौजूद ढाबा संचालक हरजिंदर सिंह की कार से भुक्की बरामद की गई, जबकि उसका साथी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया।
पुलिस ने कार की तलाशी ली तो कार से 78 किलोग्राम भुक्की बरामद हुई। पुलिस ने हरजिंदर व उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी अनिल कुंडू का कहना है कि नशीले पदार्थ की गुप्त सूचना मिलने के बाद मनफूल, गुरजीत व बलदेव को छापामारी के लिए भेजा गया था। मामले में हरजिंदर निवासी अंबाला को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उसका दूसरा साथी फरार है। हरजिंदर से पूछताछ चल रही है।