फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   two women died from corona, 437 new cases were found

कोरोना से दो महिलाओं की मौत 437 नए केस मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
two women died from corona, 437 new cases were found
जिले में कोरोना पॉजिटिव केस बढ़ने के साथ मरीजों की मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। बुधवार को कोरोना संक्रमण के 437 नए केस मिले हैं। वहीं दो महिला मरीजों की मौत हो गई है। अभी तक जिले में कोरोना के 2775 सक्रिय मरीज हैं। अभी तक जिले में 567 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है और लगातार तीन दिनों में सात लोगों की मौत हो चुकी है। इस माह में अभी तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं बुधवार को 359 व्यक्ति ठीक हुए हैं।
विज्ञापन

कोरोना के कारण मरने वालों में समालखा निवासी 54 वर्षीय महिला को कमजोरी, उल्टी, दस्त की शिकायत पर प्राइवेट अस्पताल से मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया था। 19 को उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई। उन्हें अन्य कई बीमारियां थी। 19 जनवरी की सुबह उनकी मौत हो गई। वहीं, आजाद नगर निवासी 50 वर्षीय महिला को हांफने व बेहोशी की हालत में प्राइवेट अस्पताल में दाखिल किया गया। 19 जनवरी को उनकी मौत हो गई। पिछले 24 घंटे में 2220 सैंपल लिए गए। जिले में अब तक 673820 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए हैं। जिले में अब तक 44631 पॉजिटिव केस सामने आए थे, जिनमें से 41289 मरीज ठीक होकर घर चले गए।
विज्ञापन

कोरोना की चपेट में आ रहे हैं डॉक्टर
मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों सहित सात डॉक्टर बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इससे अलग मेडिकल कॉलेज में 6 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से विद्यार्थियों की संख्या 34 है। तीन साइंटिस्ट, 5 अध्यापक, 6 पुलिस कर्मी, सीएमओ ऑफिस के दो कर्मी, कमांडो सहित अन्य शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

287 मरीजों ने लगवाई हुई है वैक्सीन
कोरोना पॉजिटिव मरीजों में 287 लोगों ने टीका लगवाया हुआ है। वहीं 82 लोगों ने टीके की पहली डोज लगवाई हुई है और 68 ऐसे व्यक्ति है जिन्होंने टीका लगवाया ही नहीं है। वहीं कोरोना पॉजिटिव सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed