फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two students attacked with sword and knife

Karnal News: दो छात्रों पर तलवार और चाकू से हमला

Sat, 07 Jun 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 07 Jun 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Two students attacked with sword and knife
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। पुराने बस अड्डा परिसर में दो छात्रों पर चाकू और तलवार से हमला करने का मामला सामने आया है। 25 दिनों में यह तीसरी वारदात है। थाना शहर पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। छात्र बस अड्डा के पीछे स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने के लिए आए थे।
पुलिस को दी शिकायत में गांव माजरा निवासी अक्षय और सुरेश ने बताया कि वे दोनों सुबह बस से करनाल स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने के लिए गांव से आए थे। जब वे करनाल बस स्टैंड पर पहुंचे, तो अचानक गांव कोयर गांव निवासी हैप्पी और उसके अन्य साथियों ने उन पर चाकू और तलवार से हमला कर दिया। आरोप है कि ये सभी आईटीआई के छात्र हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि हमलावर उन्हें जान से मारने की नीयत से आए थे। दोनों ने किसी तरह से मौके से भागकर जान बचाई और इसके बाद उन्होंने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाकू चलने के मामले

23 मई को खालसा कॉलेज का छात्र छुट्टी के बाद हरियाणा रोडवेज की बस में सवार होकर अपने गांव लौट रहा था। तो बस में चढ़ते ही छह से ज्यादा युवकों ने उस पर चाकू, सरिये, डंडे और ईंटों से हमला किया। पीड़ित ने किसी तरह हमलावरों से चाकू छीनकर जान बचाई।

13 मई को कैथल की ओर जा रही रोडवेज बस में दो पक्षों में चाकू चले। इसमें तीन युवक घायल हुए। बस अड्डे से निकलते ही हुई इस वारदात के दौरान बस भी खून से सन गई। घबराई सवारियों ने 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी थी।


पिछले दिनों पुराना बस स्टैंड परिसर में तीन युवकों पर 12 युवकों ने चाकू से हमला किया। इन्हें बाद में मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। मामले में पुराने विवाद के तहत आरोपियों ने हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed