फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two players from Karnal will be included in the National Cross Country

Karnal News: करनाल के दो खिलाड़ी होंगे राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री में शामिल

Wed, 21 Jan 2026 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 21 Jan 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Two players from Karnal will be included in the National Cross Country
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप 24 जनवरी को रांची में आयोजित की जा रही है। जिले के दो खिलाड़ी शुभम और सिमरन इसमें शामिल होंगे। शुभम आठ किलोमीटर और सिमरन महिला वर्ग में 10 किलोमीटर की स्पर्धा में भाग लेगी।
एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने बताया कि पिछले महीने सोनीपत में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया था। इसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन 60 वीं नेशनल क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप के लिए किया गया है। इसमें हरियाणा के कुल 32 एथलीट हैं। कोच सोनीपत के विकास गहलावत मंदीप होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस चैंपियनशिप में 16 पुरुष और 16 महिलाओं सहित 32 एथलीट खिलाड़ियों का दल हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व करेगा। महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा प्रदीप मलिक ने बताया कि पुरुष वर्ग की 10 किलोमीटर दौड़ में अवकाश, रोहित, अंकित, सावन राहुल, 20 वर्ष आयु वर्ग की आठ किलोमीटर दौड़ में सुमित, 16 साल आयु वर्ग में दो किलोमीटर दौड़ में अजय भाग लेंगे। महिला वर्ग में 20 साल आयु वर्ग की छह किलोमीटर दौड़ में मौनी और आरती भाग लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जिलों से भी खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

रोहतक जिले से पुरुष वर्ग में 10 किलोमीटर में रमीकेस और 20 साल आयु वर्ग में 8 किलोमीटर रेस में अक्षय और अंकित भाग लेंगे। महिला वर्ग 16 वर्ष में 2 किलोमीटर रेस में आरजू भाग लेगी।


हिसार जिले से महिला वर्ग 10 किलोमीटर दौड़ में अंजू, कविता और अनीता 20 साल वर्ग की 6 किलोमीटर में और 16 साल आयु वर्ग में विपल 2 किलोमीटर में भाग लेगी।

पानीपत जिले से 20 साल आयु वर्ग में 8 किलोमीटर रेस में गुरदीप सिंह, 16 साल आयु वर्ग में 2 किलोमीटर रेस में सौरव और महिला वर्ग में 10 किलोमीटर रेस में रेखा, 20 साल आयु वर्ग में 6 किलोमीटर रेस में मोनी भाग लेंगी।

फरीदाबाद जिले से 18 साल युवा वर्ग 6 किलोमीटर रेस में निशांत और 20 साल आयु वर्ग 6 किलोमीटर में नेहा सैनी भाग लेंगी।

रेवाड़ी जिले से 20 साल आयु वर्ग 8 किलोमीटर रेस में नवरत्न भाग लेंगे।

अंबाला जिले से 18 साल आयु वर्ग 6 किलोमीटर रेस में अजय कुमार भाग लेंगे।

चरखी दादरी जिले से महिला वर्ग में 10 किलोमीटर रेस में तन्नु भाग लेंगी।

जींद जिले से 20 साल लड़की आयु वर्ग 6 किलोमीटर रेस में आरजू भाग लेंगी।

पंचकूला से 18 साल लड़की आयु वर्ग में 4 किलोमीटर रेस में वंदना भाग लेंगी।

सिरसा जिले से 18 साल लड़की आयु वर्ग 4 किलोमीटर रेस में देवेंद्र कौर भाग लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed