फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two new dengue patients found, 10-bed ward built in civil hospital

डेंगू के दो नए मरीज मिले, नागरिक अस्पताल में बना 10 बेड का वार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
Two new dengue patients found, 10-bed ward built in civil hospital
मौसम में परिवर्तन होने के बाद अस्पतालों में बढ़ने लगी भीड़। नागरिक अस्पताल में दवा लेने के लिए लग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को दो और नए केस आए हैं। फिलहाल जिले में डेंगू के 38 केस आ चुके हैं। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू के मरीजों के लिए सिविल अस्पताल में एक वार्ड अलग से बना दिया है। इस वार्ड में दस बेड हैं। जिसमें मरीजों का इलाज चल रहा है।
फिलहाल डेंगू से किसी की मौत नहीं हुई है लेकिन सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में बुखार के मरीजों की लाइनें लग रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की चार टीमें रोज घर-घर जाकर लारवा की जांच कर रही हैं। वहीं टीम रक्त के सैंपल लेकर भी जांच कर रही है। इस बार बारिश ज्यादा हो रही है। यही कारण है कि मच्छरों की संख्या बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्राइवेट अस्पताल संचालकों को भी सख्त निर्देश दिए हैं कि वे संदिग्ध डेंगू मरीज की जानकारी व सैंपल जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास भेजें।
विज्ञापन

वर्ष मलेरिया डेंगू
2017 85 234
2018 17 106
2019 01 29
2020 02 93
2021 00 38
शहर में कराई जा रही है फॉगिंग
डेंगू के बढ़ते केसों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ जिला प्रशासन भी सतर्क है। शहर में फॉगिंग का कार्य भी तेजी से चल रहा है लेकिन मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। वहीं नागरिक अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में दाखिल मरीजों के लिए प्लेटलेट्स भी निशुल्क कर दी गई है। पीड़ित के परिजनों को डोनर जरूर देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू के अब तक 38 मामले आ चुके हैं। नागरिक अस्पताल में डेंगू के मरीजों के लिए अलग से दस बेड का वार्ड भी बनाया गया है। इसलिए सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अपने आसपास पानी इकट्ठा न होने दें। साथ ही मच्छरों से भी अपना बचाव करना होगा। तभी डेंगू फैलने से रोक सकते हैं।
- मंजू पाठक, नोडल अधिकारी मलेरिया, डिप्टी सीएमओ, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed