फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two more new courses started in medical college

मेडिकल कॉलेज में दो ओर नए कोर्स शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 03:00 AM IST
विज्ञापन
Two more new courses started in medical college
कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में मेडिकल के दो और नए पीजी कोर्स की अनुमति मिल गई है, जिसमें मेडिकल के विद्यार्थी एमडी की डिग्री हासिल कर सकते हैं। इससे पहले भी मेडिकल कॉलेज को तीन पीजी कोर्स की अनुमति मिल चुकी है। अब तक मेडिकल कॉलेज में पांच विभागों को एमडी की डिग्री कराने की नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) से अनुमति मिल चुकी है।
विज्ञापन

कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर विजयपाल ने बताया कि एनएमसी की ओर से फार्माकोलॉजी की दो सीट और फॉरेंसिक मेडिसिन की दो सीटों के लिए एमडी की डिग्री की अनुमति दी गई है। इससे पहले मेडिकल कॉलेज में एनाटॉमी, माइक्रो बायोलॉजी व बायो केमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन की चार-चार सीटें हैं, जिसमें 2021-22 सत्र से ही विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन

इससे अलग मेडिकल कॉलेज में डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड से सर्जरी, ऑर्थो, एनेस्थीसिया, जनरल मेडिसिन व गायनोलॉजी में पीजी कोर्स चल रहे हैं। इन कोर्सों की भी मेडिकल कॉलेज में चार-चार सीटें हैं। मेडिकल कॉलेज में नए पीजी कोर्स आने से अब विद्यार्थियों को इन कोर्सों में दाखिला लेने के लिए किसी दूसरे मेडिकल कॉलेज व यूनिवर्सिटी नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमबीबीएस की हैं 120 सीटें
मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 120 सीटें हैं। फिलहाल मेडिकल कॉलेज में चौथा सत्र चल रहा है। ऐसे में 400 से अधिक विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इससे अलग गांव कुटेल में मेडिकल यूनिवर्सिटी का भी निर्माण कार्य चल रहा है।

इन कोर्सों की भी मिल सकती है अनुमति
संस्थान के निदेशक डॉ. जगदीश दुरेजा का कहना है कि नए कोर्सों की अनुमति मिलने से विद्यार्थियों को काफी लाभ मिलेगा। अभी तक पांच कोर्सों में मेडिकल कॉलेज को पीजी की अनुमति मिल चुकी है। अब मेडिकल कॉलेज में कम्यूनिटी मेडिसिन, पेडियाट्रिक्स, फिजियोलॉजी, पैथोलॉजी के भी कोर्स शुरू करने की अनुमति मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed