{"_id":"60363f608ebc3ee96c5deb1e","slug":"two-more-died-in-cracker-factory-blast-in-karnal-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल में पटाखा फैक्ट्री में धमाका : दो और लोगों ने तोड़ा दम, मृतकों की संख्या हुई तीन, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
करनाल में पटाखा फैक्ट्री में धमाका : दो और लोगों ने तोड़ा दम, मृतकों की संख्या हुई तीन, एक की हालत गंभीर
Wed, 24 Feb 2021 05:30 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 24 Feb 2021 05:30 PM IST
विज्ञापन
धमाके के बाद बिखरीं ईंटें।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के करनाल में एक पटाखा फैक्टरी में हुए धमाके में घायल तीन लोगों में से दो ने बुधवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं एक मरीज की मौत मंगलवार को ही हो गई थी। हादसे में अब तक तीन लोगों की जान जा चुकी है। एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन
डॉक्टरों का कहना है कि वह मजदूर भी 100 फीसदी झुलसा है। बता दें कि करनाल के घोघड़ीपुर गांव के समीप श्री फायरवर्क्स पटाखा फैक्टरी में मंगलवार शाम को धमाका हुआ था। धमाके के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई थी। वहीं मौके पर ही एक मजदूर की झुलसने से मौत हो गई थी। मृतक कुमार आसमी (59) तमिलनाडु के शिवकाशी का रहने वाला था।
विज्ञापन
बुधवार को तमिलनाडु के वृधुनगर निवासी विजय कुमार (26) और शिवकाशी निवासी बालाकुमार (22) ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।फिलहाल पांडी सेल्वम की हालात गंभीर बनी है। फायर ऑफिसर नरेंद्र का कहना है कि मालिक सुंदर ने फायर सेफ्टी को लेकर कोई एनओसी नहीं ली हुई थी।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर डीसी निशांत कुमार की बनाई टीम जांच कर रही है कि मालिक सुंदर के पास पटाखा बनाने का लाइसेंस था या नहीं। क्योंकि सुंदर लाल के पास पटाखों का गोदाम भी है, जो फैक्टरी से कुछ दूरी पर है। बुधवार को मधुबन थाना पुलिस, डीएसपी घरौंडा व लेबर विभाग के डिप्टी डायरेक्टर ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।
उनका कहना है कि जल्द ही वह रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंप देंगे। वहीं दूसरी ओर तीनों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। क्योंकि मृतकों के परिजन अभी तक करनाल नहीं पहुंचे हैं। थाना प्रभारी संजीव मलिक का कहना है कि अभी आरोपी फरार चल रहा है।