Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two more dengue patients found, number reaches 231

Karnal News: डेंगू के दो और मरीज मिले, 231 हुई संख्या

Sun, 30 Nov 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 30 Nov 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Two more dengue patients found, number reaches 231
करनाल। जिले में शनिवार को डेंगू के दो और मरीज मिले हैं। अब मरीजों की संख्या बढ़कर 231 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को 6,687 घरों में डेंगू लार्वा की जांच की। 90 घरों में डेंगू लार्वा मिला। 15 मकान मालिकों को नोटिस दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेंगू के लक्षण मिलने पर शनिवार को 155 लोगों की अलाइजा जांच कराई। अब तक कुल 16,949 लोगों की जांच की जा चुकी है। संवाद
विज्ञापन

अनुदान पर दिए कृषि यंत्रों का होगा सत्यापन
करनाल। कृषि विभाग की ओर से फसल अवशेष प्रबंधन योजना में अनुदान पर दिए जाने वाले कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से 2 से 14 दिसंबर तक शेड्यूल बनाया गया है। दो दिसंबर को इन-सीटू के कृषि यंत्र-सुपर सीडर, तीन दिसंबर को एक्स सीटू के कृषि यंत्रो स्ट्रॉ बेलर, है-रेक, शबे मास्टर रोटरी स्लैषर और 4 दिसंबर को स्वचालित रीपर कम बाइंडर, स्मार्ट सीडर, स्पाइटल जीरो टिल ड्रिल, सुपर स्ट्रॉ मेनेजमेंट, हैप्पी सीडर, एमबी प्लो, जीरो टिल ड्रिल, क्रॉप रिपर, पैडी स्ट्रॉ चॉपर आदि का सत्यापन होगा। जिन किसानों के कृषि यंत्रों के बिल 10 दिसंबर तक पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। उनका भौतिक सत्यापन 12, 13 और 14 दिसंबर को किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed