फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two more breeds of goats are ready, more milk and meat will be availableTwo more breeds of goats are ready, more milk and meat will be available

Karnal News: बकरी की दो और नस्ल तैयार, मिलेगा ज्यादा दूध और मांस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Two more breeds of goats are ready, more milk and meat will be availableTwo more breeds of goats are ready, more milk and meat will be available
एनडीआरआई ने पंजाब की बीटल , फ्रांस की अल्पाइन और स्विट्जरलैंड की सानेन बकरियों से तैयार की दोनों संकर नस्ल
विज्ञापन


देव शर्मा

करनाल। राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) करनाल ने बकरी की दो और संकर नस्ल तैयार की हैं। नई नस्लों को अल्पाइन बीटल और सानेन बीटल नाम दिया गया है। बीटल पंजाब की नस्ल है जबकि अल्पाइन फ्रांस और सानेन स्विट्जरलैंड की है। नई नस्लों का दुग्ध और मांस उत्पादन बीटल के मुकाबले ज्यादा है। जेनेटिक बदलाव करके दोनों नस्ल भारतीय जलवायु के अनुकूल बनाई गई हैं।

संकर नस्ल तैयार करने के लिए बीटल को चुनने की खास वजह रही। ऊंचे कद वाली इस बकरी का वजन ज्यादा होता है, इसलिए मांस उत्पादकता भी अधिक है। प्रजनन में यह आधी से ज्यादा बार जुड़वा बच्चे देती है। इसकी दुग्ध उत्पाकता थोड़ी कम है। एक दिन में (दोनों समय मिलाकर) ढाई लीटर दूध देती है। ऐसे में एनडीआरआई के वैज्ञानिकों ने इसकी दुग्ध उत्पादक क्षमता बढ़ाने के लिए संकर नस्ल तैयार की हैं। संकरण के लिए अल्पाइन और सानेन को इसलिए चुना गया क्योंकि दोनों की दुग्ध उत्पादकता बीटल से ज्यादा है। चुनौती यह थी कि संकर नस्ल भारतीय जलवायु सहनशील होनी चाहिए।
विज्ञापन


एनडीआरआई के निदेशक एवं कुलपति डॉ.धीर सिंह ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद वैज्ञानिकों को इसमें सफलता मिली है। अल्पाइन बीटल और सेनन बीटल भारतीय जलवायु के अनुकूल हैं। सानेन बीटल नस्ल की बकरी शरीर के आकार में बीटल जैसी हैं, इसलिए मांस का उत्पादन ज्यादा है। बीटल के मुकाबले दूध भी ज्यादा मिलेगा। अल्पाइन बीटल एक दिन में तीन लीटर से अधिक दूध देगी। अल्पाइन का एक दिन का दुग्ध उत्पादन पांच से छह लीटर है लेकिन यह बकरी भारतीय जलवायु के अनुकूल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सानेन बीटल एक दिन में तीन से साढ़े चार लीटर दूध देती है। सानेन का प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन पांच से छह लीटर है लेकिन अल्पाइन की तरह ही यह भी भारतीय जलवायु के अनुकूल नहीं है। नई नस्ल तैयार करने के लिए कई जेनेटिक बदलाव किए गए हैं। जेनेटिक बदलाव से ही किसी नस्ल को क्षेत्र विशेष के लिए जलवायु सहनशील बनाया जाता है।


बढ़ जाती है रोग प्रतिरोधक क्षमता
एनडीआरआई का कहना है कि संकरण में अलग-अलग नस्ल की ताकत मिल जाती है, जिससे अनुवांशिक विविधता आती है। इस विविधता से विकास दर में तेजी, रोज प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि और अलग अलग पर्यावरणीय परिस्थिति में अनुकूलता आती है। बकरियों की नई संकर नस्लों में भी इस तरह के गुण मौजूद हैं। इनका पंजीकरण कराने की प्रक्रिया चल रही है।



बकरी की आबादी भारत में सबसे ज्यादा
- दुनिया में सबसे ज्यादा बकरियां भारत में ही है। बकरी से दुग्ध और मांस के उत्पादन में भी भारत सबसे आगे है।

- देश में हर साल बकरियों से 12.10 लाख टन मांस उत्पादन होता है, जो कुल मांस उत्पादन का 13.8 प्रतिशत है।

- देश में हर साल 62.60 लाख टन बकरी दूध होता है, जो कुल दुग्ध उत्पादन का चार प्रतिशत है।

- राजस्थान बकरियों की आबादी और दुग्ध उत्पादन में सबसे आगे है जबकि पश्चिमी बंगाल मांस उत्पादन में।

( आंकड़े पशुपालन एवं डेयरी विभाग से लिए गए हैं )
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed