फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   two mobile snatcher arrest

दो मोबाइल स्नेचिंग के आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
two mobile snatcher arrest
मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस की सीआईए टीम ने पकड़ लिया है। तीसरा आरोपी गब्बर फरार है। पुलिस के अनुसार 16 मार्च को तरावड़ी से एक बाइक पर सवार तीन आरोपियों द्वारा मोबाइल स्नैचिंग की दो वारदातों को अंजाम दिया गया था। इनमें आरोपियों ने सुमित निवासी वार्ड 2 तरावड़ी व कपिल निवासी फुट्टी तरावड़ी से उनका मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे। तरावड़ी थाने में शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया था। जांच सीआईए-1 की टीम को सौंपी गई। उप निरीक्षक रमेश कुमार की अध्यक्षता में टीम ने 30 मार्च को दो आरोपी कृष्ण नाथ व आकाश उर्फ मुर्गा निवासी गांव डेरा जोगी माजरा थाना तरावड़ी जिला करनाल को तरावड़ी से काबू किया। आरोपियों द्वारा मोबाइल स्नैचिंग की दोनों वारदात को अपने तीसरे साथी गब्बर निवासी डेरा जोगी माजरा के साथ मिलकर अंजाम देने की बात कबूली गई। दोनों आरोपियों ने इस वारदात के अलावा थाना तरावड़ी एरिया से मोबाइल स्नैचिंग की एक-एक और वारदातों को अंजाम देने का खुलासा किया। वारदात में छीना गया एक मोबाइल व इस्तेमाल बाइक को बरामद किया गया।-संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed