फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two minor brothers drowned while bathing in Yamuna, search continues

Karnal News: यमुना में नहा रहे दो नाबालिग भाई डूबे, तलाश जारी

Sun, 04 Jun 2023 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 04 Jun 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
Two minor brothers drowned while bathing in Yamuna, search continues
करनाल। जिले के तरावड़ी क्षेत्र से यूपी बड़ौली स्थित यमुना नदी में अपने पिता के साथ नहाने गए दो नाबालिग तेज बहाव के कारण डूब गए। वहीं डूबते पिता को पास में ही अपने खेत में काम रहे एक किसान ने बचाया। इसके साथ ही इसकी सूचना उत्तर प्रदेश पुलिस को दी गई। इस पर पुलिस की टीमें पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। अभी तक दोनों नाबालिग बच्चों का कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

तरावड़ी निवासी जिले सिंह करीब साढ़े पांच बजे अपने दो बेटों 17 वर्षीय सागर व 15 वर्षीय सुशांत के साथ यमुना नदी में नहाने के लिए बड़ौली पुल के नीचे से बह रही यमुना नदी में नहाने के लिए गए थे। जल्दबाजी में दोनों बच्चों अपने कपड़े उतार कर नदी में उतर गए और उनके पीछे-पीछे उनका पिता जिले सिंह भी पानी में उतर रहा था। इतने में ही दोनों बच्चों ने दो-चार कदम ही आगे गए थे कि एक दम वे पानी में डूब गए।
विज्ञापन

बच्चों को डूबता देख पिता ने उन्हें बचाने का खूब प्रयास किया लेकिन इस प्रयास में उसका भी पैर फिसल गया। वहीं गनीमत ये रही कि यमुना नदी के पास ही खेत में काम कर रहे एक किसान की नजर उन पर पड़ गई और उसने तुरंत यमुना नदी में छलांग लगाकर पिता को बचा लिया लेकिन दोनों बच्चे पानी के तेज बहाव के चलते बह गए। फिलहाल यूपी पुलिस की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। दोनों बच्चों को कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुशांत ने 10वीं और सागर ने आईआईटी मद्रास में लिया था दाखिला
परिजनों ने बताया कि 15 वर्षीय सुशांत ने अभी 10वीं में दाखिला लिया था और 17 वर्षीय सागर ने आईआईटी मद्रास में कंप्यूटर इंजीनियरिंग में दाखिला लिया था। सागर का सपना था कि वह कंप्यूटर इंजीनियर बने लेकिन उसके इस सपने पर यमुना नदी ने पानी फेर दिया।

वर्जन
यह क्षेत्र नहाने के लिए प्रतिबंधित है लेकिन फिर भी लोग यहां पर नहाने के लिए आ जाते है। जो हादसों का शिकार हो जाते है। अभी दो दिन पहले ही एक बच्चे की भी यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई थी। अब जल्द ही इस क्षेत्र की बेरिकेटिंग की जाएगी और नोटिस बोर्ड लगाया जाएगा। जिससे हादसे कम हो सकें। - राजन पुंडीर, जांच अधिकारी चौकी बड़ौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed