फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   two lakh froud on the name of job

कोर्ट में नौकरी लगाने के नाम पर दो की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
two lakh froud on the name of job
करनाल। कोर्ट में नौकरी लगाने के नाम पर एक व्यक्ति से दो लाख रुपये की ठगी की गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पृथ्वी विहार निवासी नरेश कुमार ने बताया कि वह मोटरसाइकिल मैकेनिक है। उसका बेटा नवीन बीकॉम पास है। उसके पास आरोपी नरेश बंसल अपनी मोटरसाइकिल ठीक कराने आता था। एक दिन उसने कहा कि वह कोर्ट में सरकारी वकील था अब रिटायर्ड हो चुका है। उसकी कोर्ट में जज के साथ अच्छी पहचान है। वह उसके बेटे को कोर्ट परिसर में रिकॉर्ड रूम में लगवा देगा। जिसमें सैलरी 22 हजार रुपये होगी। आरोपी ने नौकरी लगवाने के लिए पांच लाख रुपये मांगे। 31 जुलाई को उसने आरोपी को एक लाख रुपये दिए। इसके बाद आरोपी ने एक लाख रुपये और मांगे तो 5 अगस्त 2021 को एक लाख रुपये दोबारा दिए। आरोपी बोला कि नौकरी लगने के बाद तीन लाख रुपये और देने होंगे। लेकिन अब तक बेटे की नौकरी नहीं लगवाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed