फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two ITIs and eight trades on the verge of closure

Karnal News: दो आईटीआई और आठ ट्रेड बंद होने के कगार पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 03:10 AM IST
विज्ञापन
Two ITIs and eight trades on the verge of closure
- 12 बार दाखिले की तिथि बढ़ने के बावजूद निजी संस्थानों की 65 फीसदी और राजकीय आईटीआई में 14.5 प्रतिशत सीटें रिक्त
विज्ञापन


- दो निजी आईटीआई और अलग-अलग पांच संस्थानों के छह ट्रेड में एक भी सीट पर नहीं हुआ दाखिला, दो में एक-एक हुआ

गगन तलवार
करनाल। युवाओं का आईटीआई की ओर रुझान कम हो रहा है। आईटीआई संस्थानों में दाखिले के लिए 12 बार अंतिम तिथि बढ़ने के बावजूद सभी सीटें नहीं भर पाईं। ऐसे में अब जिले के दो निजी संस्थानों और अलग-अलग संस्थानों की कुल आठ ट्रेड पर बंदी की तलवार लटकी है। इन संस्थानों और ट्रेड में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों ने रुचि नहीं दिखाई। ऐसे में विभाग इन्हें अब बंद भी कर सकता है।

वहीं यदि निजी और राजकीय संस्थानों में दाखिले की स्थिति देखें तो निजी संस्थानों की 65 फीसदी और राजकीय आईटीआई की 14.5 प्रतिशत सीटें रिक्त हैं। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के बार-बार अवसर देने के बाद भी संस्थान इन सीटों को नहीं भर पाए। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार, इस बार चार मेरिट लिस्ट के तहत दाखिले होने थे। चार मेरिट लिस्ट के बाद खाली बची सीटों पर अगस्त माह की शुरुआत में ऑन द स्पॉट दाखिले शुरू किए गए थे। तब भी सभी खाली सीटों पर दाखिले नहीं हो पाए तो विभाग ने अंतिम अवसर संस्थान प्रबंधकों की मांग पर कई बार दिया।
विज्ञापन

जिले के संस्थानों की स्थिति पर नजर डालें तो करनाल जिले में नौ राजकीय संस्थानों में कुल 3316 में से 480 सीटें और नौ निजी संस्थानों की 984 सीटों में से 633 पर दाखिले के लिए कोई भी विद्यार्थी सामने नहीं आया। विभाग के पोर्टल के अनुसार गुरु ब्रह्मानंद आईटीआई और करनाल प्राइवेट आईटीआई कुंजपुरा में एक भी दाखिला नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है नियम
निसिंग की राजकीय आईटीआई के दाखिला प्रभारी डॉ. जसविंद्र सिंह संधू ने बताया कि जिन संस्थानों की सभी सीटें रिक्त हैं या जो ट्रेड पूरी तरह से रिक्त हैं, इनका भविष्य भी संकट में है, क्योंकि नियम के अनुसार यदि एक साल में एक ट्रेड या संस्थान में दाखिला नहीं होता तो उसे निलंबित कर दिया जाता है और यदि तीन साल तक ऐसी स्थिति रहे तो उसे पूरी तरह बंद कर दिया जाता है। निजी संस्थानों की स्थिति ज्यादा खराब है। राजकीय संस्थानों में सीटें काफी हद तक भर चुकी हैं।

इन ट्रेड की सभी सीटें रिक्त
- राजकीय आईटीआई : असंध में कोसमेटोलॉजी की 24 सीटें, ड्रोन प्रौद्योगिकी की 24, बल्ला में प्लंबर पेड की पांच सीटें, करनाल की शीट मेटल वर्कर की 20 सीटें, जांबा की स्विंग प्रौद्योगिकी की सभी 20 सीटें रिक्त हैं।


- निजी आईटीआई : भरत प्राइवेट आईटीआई की वेल्डर की 20 सीटें, वंडरवैली आईटीआई की इलेक्ट्रॉनिक मेकेनिक की 24 में से 23 और विनायक की फिटर ट्रेड में 36 सीटें रिक्त हैं।

राजकीय आईटीआई की यह है स्थिति
आईटीआई
कुल सीट
रिक्त सीट

निसिंग
484
111

असंध
272
93

जांबा
136
55

करनाल
1336
86

इंद्री
128
39

बल्ला
264
38

घरौंडा
248
44

तरावड़ी
108
00

करनाल महिला
340
14

कुल
3316
480

निजी आईटीआई की यह है स्थिति
संस्थान

कुल सीट
रिक्त

गुरु ब्रह्मानंद रायपुर रोड़ान
172
172

करनाल आईटीआई कुंजपुरा
128
128

वंडरवैली बड़ागांव
268
166

बीबीएन आईटीआई चिड़ाव मोड
80
69

भारत आईटीआई सीदपुर
60
48

विनायक आईटीआई काछवा
80
36

रामरिषी आईटीआई सालवन
60
13

विंग्स आईटीआई करनाल
88
00

संत निक्का सिंह आईटीआई
48
01

कुल

984
633
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed