फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two human embryos buried in the ground tell the children of the dog, the police took them out

कुत्ते के बच्चे बता जमीन में दबाए दो मानव भ्रूण, पुलिस ने बाहर निकाले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 02:14 AM IST
विज्ञापन
Two human embryos buried in the ground tell the children of the dog, the police took them out
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल/निसिंग। कैथल रोड पर गांव शाहपुर के समीप एक व्यक्ति कुत्ते के मृत बच्चे बताकर दो भ्रूण दफनाकर फरार हो गया। शक होने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, क्योंकि जिस कार में वह आया था वह सोनीपत नंबर की थी। सूचना मिलने पर जुंडला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और कस्सी से जमीन खोदकर दोनों भ्रूण निकालकर पोस्टमार्टम कराया तो वे मानव भ्रूूण निकले। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट बुधवार को मिलेगी। उसके बाद ही पता चलेगा कि भ्रूण लड़के के हैं या लड़की के। ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में बस अड्डे पर सिरसी गांव की गउ चरान की जमीन है जो खाली पड़ी है। सुबह करीब 8 बजे सड़क किनारे एक सोनीपत नंबर की कार खड़ी थी, उसमें से एक व्यक्ति ने उतरकर जमीन खोदकर कुछ दबाया था। जब किसी ग्रामीण ने उससे पूछा कि क्या दबाया है तो उसने कहा कि कुत्ते के बच्चे हैं जो मर गए थे। इसके बाद वह कार में सवार होकर फरार हो गया। जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो उन्हें शक हुआ कि ये कुत्ते के बच्चे नहीं दबाए गए, क्योंकि वह व्यक्ति जल्दबाजी में उन्हें दबाकर गया था। ग्रामीणों को शक हुआ कि वे मानव के भ्रूण हैं। इसी शक के आधार पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच की और दोनों भ्रूण को गड्ढे से निकाला और पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

पहले भी कई जगहों पर मिल चुके भ्रूण
भ्रूण मिलने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी मेरठ रोड पर साईं मंदिर के समीप सुबह के समय एक भ्रूण पुलिस को मिला था। उसके बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिली है। वहीं, कुछ महीने पहले भी बीजना ईंट के भट्टे पर एक मां ने अपने बच्चे को ही सड़क पर फेंक दिया था। उसे भी पुलिस ने कब्जे में लिया था हालांकि उस मामले में बच्चे की मां को पुलिस ने तलाश लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव शाहपुर में भ्रूण दबाने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर गड्ढे की खुदाई की तो वहां पर भ्रूण मिले हैं। उनका पोस्टमार्टम करा दिया है। डॉक्टर बुधवार को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट देंगे। वहीं एक ग्रामीण की शिकायत पर मामला भी दर्ज कर लिया है। गाड़ी का नंबर मिल चुका है। उसकी जांच कर आरोपी तक पहुंचा जाएगा।
मुकेश कुमार, जांच अधिकारी, जुंडला चौकी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed