फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two houses vandalized in Vasant Vihar, owner beaten up while walking in the street

Karnal News: बसंत विहार में दो घरों में तोड़फोड़, गली में घूम रहे मालिक को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
Two houses vandalized in Vasant Vihar, owner beaten up while walking in the street
बसंत विहार में दो घरों में तोड़फोड़, गली में घूम रहे मालिक को पीटा - फोटो : बसंत विहार में दो घरों में तोड़फोड़, गली में घूम रहे मालिक को पीटा
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। बसंत विहार में सोमवार रात करीब 12 बजे दिवाली की खुशी के बीच दहशत का माहौल बन गया। गली नंबर एक और पांच में डंडे और रॉड लिए लोगों ने जमकर उत्पात मचाया।
गली नंबर एक स्थित घर में जमकर तोड़फोड़ की वहीं गली में घूम रहे मकान मालिक को भी डंडों से पीट दिया। यहां आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी बाइक भी तोड़ दी। इसके बाद पांच नंबर गली में खड़ी बाइकों व एक मकान के शीशों को तोड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी मौके से भाग गए। गली नंबर एक में हमले के समय घर के अंदर अफरा-तफरी मच गई। जब खिड़कियों के शीशे तोड़े जा रहे थे, तब बेड पर डेढ़ साल का बच्चा लेटा हुआ था। समय रहते महिला ने उसे वहां से उठा लिया। विरेश ने बताया कि उसके भाई के साथ कुछ दिन पहले गली नंबर-16 के लड़कों के साथ झगड़ा हुआ था। अब उसका भाई यहां नहीं रहता। आरोप है कि उन्होंने ने ही हमला किया है।
विज्ञापन

वहीं गली नंबर-1 निवासी रमबीर ने बताया कि वह रात को सेक्टर-13 में अपनी चाची के घर से लौट रहा था। जैसे ही वह अपने घर पहुंचा, बाहर पहले से ही कुछ बदमाश खड़े थे। उनके हाथों में रॉड थी और उन्होंने बिना कुछ कहे हमला कर दिया। वहीं गली की महिला सावित्री ने बताया कि युवक पीछे कहीं झगड़ा करके आए थे और घर पर हमला कर दिया। पहले उन्होंने खिड़कियों के शीशे तोड़े, फिर अंदर घुसकर बाइक और अन्य सामान तोड़ दिया। उनके बेटे आकाश समेत कई लोगों को चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस के जांच अधिकारी जगमोहन ने बताया कि शरारती तत्वों ने बसंत विहार की गली नंबर-1 में उत्पात मचाया और घरों के शीशे तोड़े। सीसीटीवी के अनुसार, यही बदमाश गली नंबर-5 में भी दिखाई दिए हैं। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

बसंत विहार में दो घरों में तोड़फोड़, गली में घूम रहे मालिक को पीटा

बसंत विहार में दो घरों में तोड़फोड़, गली में घूम रहे मालिक को पीटा- फोटो : बसंत विहार में दो घरों में तोड़फोड़, गली में घूम रहे मालिक को पीटा

बसंत विहार में दो घरों में तोड़फोड़, गली में घूम रहे मालिक को पीटा

बसंत विहार में दो घरों में तोड़फोड़, गली में घूम रहे मालिक को पीटा- फोटो : बसंत विहार में दो घरों में तोड़फोड़, गली में घूम रहे मालिक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed