फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   two hafaid officer suspand

अनियमिता में हैफेड के दो अफसर सस्पेंड, डीएम का तबादला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
two hafaid officer suspand
करनाल। हैफेड के नेबल गोडाउन में बरती गई अनियमितताओं की गाज हैफेड के जिला प्रबंधक सहित कई अधिकारियों पर गिरी है। जिला प्रबंधक को यहां से हटा दिया गया है वहीं यहां प्रबंधक रहे ऊधम सिंह (पानीपत) व फील्ड इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया है। मामले की जांच पंचकूला मुख्यालय द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन

हैफेड का कोई अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है लेकिन हैफेड मुख्यालय ने करनाल हैफेड के जिला प्रबंधक सुरेश वैद को हटाकर चंडीगढ़ में जीएम खरीद बना दिया है। हिसार के प्रबंधक रहे अनुराग गुप्ता को करनाल हैफेड का जिला प्रबंधक (डीएम) बनाया है। सुरेश वैद व अनुराग गुप्ता ने वीरवार को अपनी नई तैनाती का कार्यभार संभाल लिया है। इसके साथ-साथ करनाल के प्रबंधक रहे ऊधम सिंह ने बताया कि उन्हें व इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह को सस्पेंड तो कर दिया गया है लेकिन अभी उन्हें विभागीय नोटिस नहीं मिला है, जब नोटिस मिलेगा तो वह अपना जवाब दाखिल करेंगे, क्योंकि अभी तक उन्हें यही मालूम नहीं है कि उन्हें आखिर सस्पेंड क्यों किया गया है, क्योंकि उनका ट्रांसफर तो 31 मार्च को ही पानीपत हो गया था, तब से वह यहीं कार्यरत हैं।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों के मुताबिक हैफेड के नेवल गोडाउन में निजी कंपनी का भंडारण किया जाना था, लेकिन इस मामले में यहां के इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह व प्रबंधक ऊधम सिंह ने कार्रवाई नहीं की। इसी को लेकर डीएम व अन्य अधिकारियों के बीच मनमुटाव काफी बढ़ गया था। जिसकी जांच पंचकूला मुख्यालय द्वारा शुरू करा दी गई थी। इसी मामले में दो अधिकारियों के निलंबन व डीएम के तबादले की कार्रवाई की गई है। सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सस्पेंड किए जाने की जानकारी तो हुई है लेकिन कोई नोटिस नहीं मिला है। उनका तबादला भी वहां से कई महीने पहले कर दिया गया था, लेकिन अब क्यों कार्रवाई की गई। मेरा दोष क्या है, यह नोटिस मिलने के बाद ही पता लगेगा। नए डीएम अनुराग गुप्ता ने बताया कि उन्होंने तो अभी कार्यभार संभाला है, मामले की पूरी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed