फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two friends riding a bike fell eighty feet from the flyover, one died

फ्लाईओवर से अस्सी फीट नीचे गिरे बाइक सवार दो दोस्त, एक की गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Two friends riding a bike fell eighty feet from the flyover, one died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। घोघड़ीपुर फ्लाओवर के फुटपाथ से टकराकर बाइक सवार दो दोस्त उछलकर 80 फीट नीचे गिर गए। इनमें से एक दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे की दोनों टांगें टूट गई हैं। इस हादसे में बाइक पुल पर ही रह गई थी। मृतक मानव तीन बहनों का इकलौता भाई था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
परिजनों ने बताया कि 18 वर्षीय मानव बांसो गेट पर अपनी दादी के साथ रहता था। उसकी माता जगाधरी में रहती हैं। वह रविवार रात को अपने दोस्त बांसो गेट निवासी कार्तिक के साथ बुलेट बाइक पर सवार होकर घोघड़ीपुर गांव जा रहा था। रात को करीब नौ बजे घोघड़ीपुर फ्लाईओवर पर चढ़ते समय मोड़ पर उनकी बुलेट बाइक फुटपाथ से टकरा गई। जिसे दोनों उछलकर पुल से नीचे गिर गए। जिसकी ऊंचाई करीब 80 फीट है। उनकी बाइक फ्लाईओवर पर ही रह गई।
विज्ञापन

आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को नागरिक अस्पताल लेकर गई। वहां पर मानव को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कार्तिक को रेफर कर दिया है। इसके बाद परिजनों ने उसे एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ महीने पहले चाचा की हुई थी मौत
मानव के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि कुछ महीने पहले ही मानव के चाचा की मौत हुई थी। अब मानव भी उन्हें छोड़कर चला गया है। वह अपनी दादी का इकलौता सहारा था।
यह है हादसे का कारण
घोघड़ीपुर फ्लाईओवर पर चढ़ते समय एक मोड़ पड़ता है। जब आगे से आने वाले वाहन की लाइट पड़ती है तो सामने वाले को कुछ दिखाई नहीं देता। इसी कारण मानव की बाइक भी फुटपाथ से टकराई। दूसरा कारण यह है कि फ्लाईओवर पर कोई रिफ्लेक्टर नहीं लगा है। जिससे यह पता चल सके कि आगे मोड़ है।

रविवार रात को मानव और कार्तिक की बाइक घोघड़ीपुर फ्लाइओवर के फुटपाथ से टकरा गई थी। जिसमें मानव की मौत हो गई है। कार्तिक की हालत गंभीर है। मानव के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
संदीप कुमार, जांच अधिकारी, सदर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed