फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two food and supply inspectors arrested for cheating by showing cumin loading on fake vehicles

Karnal News: फर्जी वाहनों पर जीरी लोडिंग दिखा घपला करने वाले दो खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 02:58 AM IST
विज्ञापन
Two food and supply inspectors arrested for cheating by showing cumin loading on fake vehicles
- मंडी में जीरी आई ही नहीं और वाहनों पर लोड कर विक्रेताओं तक पहुंचा दिखाकर बनाया था बिल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल का दुरुपयोग कर मंडी में जीरी आए बगैर फर्जी वाहनों के जरिए उसे लोड कर विक्रेताओं तक पहुंचाने का बिल बनाकर घपला करने वाले दो खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रिक्शा और स्कूटरों के नंबर वाले वाहनों पर जीरी ढुलाई दिखाई गई थी। दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस ने एक दिन की रिमांड पर लिया है।
करनाल की डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक योगेश निवासी टिटौली रोहतक और सुरेश कुमार निवासी पानीपत को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मिली भगत करके साल 2021 में मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल का दुरुपयोग करके असंध मंडी में बगैर जीरी आए सरकार की तरफ से जीरी खरीदी और जिन विक्रेताओं के साथ सरकार का करार था, उनके पास फर्जी पंजीकरण नंबर वाले वाहनों, ई रिक्शा, स्कूटर को ढुलाई वाहन दिखाकर जीरी को भेजना दिखाया। जीरी की ढुलाई कर विक्रेताओं तक पहुंचाने का मोटा बिल बनाकर राशि हड़प ली। इस संबंध में थाना असंध में केस दर्ज किया गया था। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करके एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया। उनसे पूछताछ कर इस घपले में शामिल अन्य लोगों की धरपकड़ की जाएगी।
विज्ञापन

यह था मामला
खाद्य निरीक्षक याेगेश कुंडू और सुरेश कुमार की देखरेख में अनाज मंडी में धान की फर्जी खरीद की गई थी। सीजन के बाद राइस मिल के खरीदार मुनीश ने पुलिस काे असंध अनाज मंडी के आढ़ती रामदत्त शर्मा एंड संस फर्म के खिलाफ शिकायत दी थी कि आढ़ती रामदत्त ने फर्जी पोर्टल बनाया है। आढ़ती ने इन पाेर्टल से पांच हजार 180 क्विवंटल धान की फर्जी खरीद की थी। यह धान करनाल के तीन राइस मिलर्स के पास गया दिखया गया था। असंध की रामदत्त शर्मा एंड संस फर्म से फर्जी पोर्टल के माध्यम से करीब पांच हजार 180 क्विंटल धान करनाल के तीन राइस मिलों में गया दिखाया गया है। यहां से करनाल के बीआरसी ओवरसीज में करीब 4 हजार 300 क्विंटल धान, जय गोविंदा राइस मिल में करीब 300 क्विंटल धान गया और श्रीबांके बिहारी राइस मिल में करीब 580 क्विंटल धान गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed