फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   two dead in accident, four injured

हादसों में दो की मौत, चार घायल

Sun, 05 Jun 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल Updated Sun, 05 Jun 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
कस्बे में दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खेड़ी सर्फअली निवासी 60 वर्षीय सीताराम अपनी बेटी के साथ गांव से असंध आ रहा था। वह गांव से एक नीजी बस में सवार हो गया। बस जब शहर के जींद चौक पर पहुंची तो सीताराम व उसकी बेटी वहां उतरने लगे। सीताराम जब बस से नीचे उतर रहा था तो बस चालक ने अचानक बस चला दी। इससे सीताराम बस के पिछले टायर के नीचे आ गया। इससे सीताराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस हादसे में मृतक सीताराम की बेटी ऊषा भी घायल हुई है। घटना के बाद बस चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक की बेटी ऊषा की शिकायत पर बस चालक राजेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


वहीं दूसरे मामले में गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से एक कार पेड़ से जा टकराई । इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई व तीन अन्य घायल हो गए। घायल को करनाल के ट्रामा सेंटर में रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चार दोस्त कार में सवार होकर असंध से कैथल जा रहे थे। ये तीनों जब खेड़ी सर्फअली के पास पहुंचे तो गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। जिससे गाड़ी पेड़ से जा टकराई। हादसे में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में 22 वर्षीय जलमाना निवासी जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य फफडाना निवासी सुनील, जलमाना निवासी जोरावर व डेरा सालवन रोड असंध निवासी हरजिंद्र सिंह घायल हो गए। तीनों को ईलाज के लिए असंध के सामान्य अस्पताल लाया गया। जहां से उनको करनाल रैफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed