{"_id":"618977f06a53bc6d376affd4","slug":"two-days-left-for-admission-documents-are-also-required-to-be-submitted-after-fees-karnal-news-knl88976413","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाखिले के लिए दो दिन शेष, फीस के बाद दस्तावेज भी जमा कराने जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाखिले के लिए दो दिन शेष, फीस के बाद दस्तावेज भी जमा कराने जरूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। कॉलेजों में स्नातक के बाद अब स्नातकोत्तर (पीजी) में दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। इससे पहले तीन नवंबर की शाम को मेरिट सूची जारी हो गई थी, लेकिन दिवाली की छुट्टियों के कारण अभी तक विद्यार्थी दाखिला नहीं ले पाए। ऐसे में जिन विद्यार्थियों का इस सूची में नाम आया है, वे 10 नवंबर तक फीस जमा करा सकते हैं। फीस जमा कराने के बाद उन्हें दस्तावेज भी जमा कराने होंगे। इसके लिए कुल दो दिन का समय ही शेष बचा है।
फीस जमा कराने का कार्य तो तीन नवंबर को मेरिट सूची जारी होने के बाद से ही आरंभ हो गया था, लेकिन फीस जमा कराने के बाद दस्तावेज जमा कराने का कार्य नहीं शुरू हो पाया था। क्योंकि 1 से 7 नवंबर तक दीपावली का अवकाश होने की वजह से कॉलेज बंद थे। कालेज प्रबंधकों का कहना है कि विद्यार्थी फीस और दस्तावेज जमा कराने में लेटलतीफी किसी भी सूरत में न करें, क्योंकि अगर किसी दस्तावेज की कमी है या उसमें कोई त्रुटि है तो उसको इसी समयावधि में दूर भी कराना होगा। जिले के सबसे बड़े पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय पीजी कॉलेज में अब तक महज 49 विद्यार्थियों ने ही फीस जमा कराई है। अन्य कॉलेजों की भी ऐसी ही स्थिति है।
तीन गुना ज्यादा आए हैं आवेदन
शहर के सात कॉलेजों में पीजी की 1873 सीटें हैं। जहां दाखिलों के लिए 6583 आवेदन आए हैं। सबसे ज्यादा 2006 आवेदन पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय पीजी कॉलेज में आए हैं। यहां सीटों की संख्या महज 370 है। इस बार दाखिलों का एक ही चरण रहेगा। यदि कॉलेजों में सीटें खाली रहीं तो उन्हें फिजिकल ओपन काउंसिलिंग से भरा जाएगा।
विज्ञापन
ये दस्तावेज कराने होंगे जमा
फीस जमा कराने के बाद विद्यार्थी को रसीद, ग्रांड टोटल वाली स्नातक अंतिम वर्ष की मार्कशीट (अगर ये मार्कशीट नहीं है तो पहले से छह सेमेस्टर तक की सभी मार्कशीट), परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, एससी-बीसी एवं आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र, अपने बैंक खाते की पासबुक, कॉलेज द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र, गैप ईयर है तो गैप ईयर शपथ पत्र व फॉर्म-9ए सहित वे सभी कागजात जो फॉर्म भरते समय संलग्न किए थे, उनकी फोटो कॉपी व मूल दस्तावेज लेकर कॉलेज में संबंधित दाखिला कमेटी के समक्ष प्रस्तुत करने होंगे।
कॉलेज सीटें आवेदन
पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय पीजी कॉलेज 370 2006
राजकीय कॉलेज मटक माजरी 120 102
राजकीय महिला कॉलेज 175 752
गुरु नानक खालसा कॉलेज 240 935
केवीए डीएवी 338 615
डीएवी पीजी कॉलेज 370 1016
दयाल सिंह कॉलेज 260 1157
कुल 1873 6583
मेरिट लिस्ट में जिन विद्यार्थियों का नाम आया है, वे 10 नवंबर तक फीस जमा करा सकते हैं। फीस के साथ ही दस्तावेज भी जमा कराने होंगे। इसके बाद 12 नवंबर को शेष बची सीटों पर ओपन फिजिकल काउंसिलिंग के तहत दाखिले दिए जाएंगे। - डॉ. सुभाष जागलान, नोडल अधिकारी दाखिला प्रक्रिया, राजकीय पीजी कॉलेज।