फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two day strike in PNB branches from 26th

Karnal News: पीएनबी शाखाओं में 26 से दो दिवसीय हड़ताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Two day strike in PNB branches from 26th
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। अखिल भारतीय पंजाब नेशनल बैंक अधिकारी महासंघ (एआईपीएनबीओएफ) के आह्वान पर पंजाब नेशनल बैंक की शाखाओं के अधिकारी 26 और 27 दिसंबर को दो दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। ये हड़ताल कार्य-जीवन संतुलन, स्टाफ की कमी और राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस), अनुलाभ पर टैक्स, संगठनों के बीच भेदभाव ख़त्म करवाने आदि मांगों को लेकर घोषित की गई है।
पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन हरियाणा के सहायक महा सचिव और करनाल शाखा के प्रधान कामरेड विजेंद्र भोला ने बताया कि कुछ प्रमुख मांगों को लेकर संगठन ने राष्ट्रीय महासचिव कामरेड कृष्णा कुमार के नेतृत्व में दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स फेडरेशन ने पीएनबी प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों पर इन मुद्दों के बारे में बार-बार किए गए संवाद को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

एक नवंबर 2022 से 31 दिसंबर 2023 की अवधि के लिए चिकित्सा सहायता, महासंघ ने वर्तमान कार्य पद्धतियों, जैसे लंबे समय तक काम करना, नियमित अवकाश में कार्य करना, तथा कर्मचारियों के प्रयासों को अपर्याप्त मान्यता प्रदान करना, पर भी कड़ी आपत्ति जताई है। दो दिवसीय हड़ताल से देशभर में बैंकिंग परिचालन प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed