{"_id":"65e7804666d0df9e1b0274f8","slug":"two-accused-of-theft-sent-to-jail-karnal-news-c-18-knl1008-341250-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: चोरी करने वाले दो आरोपी भेजे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: चोरी करने वाले दो आरोपी भेजे जेल
Wed, 06 Mar 2024 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिला पुलिस करनाल की अलग-अलग टीमों ने चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पहले मामले में थाना सदर की टीम ने आरोपी जयबीर निवासी सोहाना को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरीशुदा कागजात और दो हजार रुपए नगदी बरामद की गई। आरोपी से पूछताछ में पाया गया कि उसने लालच में आकर चोरी की वारदात की थी। दूसरे मामले में थाना मधुबन की टीम ने विश्वसनीय सूचना पर आरोपी शुभम निवासी रांवर को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही कर उसके कब्जे से चोरीशुदा गाटर, वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और ई-रिक्शा भी बरामद की गई।
पूछताछ में आरोपी शुभम ने बताया की उसने अपने अन्य दो दोस्तों के साथ मिलकर 20 फरवरी को देवराज निवासी रांवर के घर के बाहर से मोटरसाइकिल और ई-रिक्शा की सहायता से सात गाटर चोरी की वारदात की थी। तीनों आरोपियों ने नशापूर्ति के लिए वारदात को अंजाम दिया था। टीम की ओर से मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी कर अन्य सामान की बरामदगी की जाएगी।