फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two accused of breaking into a house and stealing arrested

Karnal News: घर में घुसकर चोरी करने के दो आरोपी काबू

Tue, 20 Jan 2026 03:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 20 Jan 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
Two accused of breaking into a house and stealing arrested
करनाल। असंध के वार्ड-2 में घर के अंदर घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को असंध पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी किया लोहे का सामान बरामद किया है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। असंध थाना के पुलिस जांच अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि टीम ने रविवार शाम को असंध के वार्ड-2 निवासी विक्की और वार्ड-11 निवासी साहिल कौशिक को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी राजेंद्र ने बताया कि दोनों आरोपियों ने 16 जनवरी की रात को वार्ड-2 असंध में एक मकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इस संबंध में थाना असंध में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed