{"_id":"645034e8621f09922d0ea374","slug":"two-accused-of-attack-on-bakery-operator-and-student-arrested-karnal-news-c-18-knl1031-108163-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पिता के नाम से बेटे बाइक पर करेंगे 12 ज्योतिर्लिंग-चार धाम की यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पिता के नाम से बेटे बाइक पर करेंगे 12 ज्योतिर्लिंग-चार धाम की यात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गगन तलवार
करनाल। दिवंगत पिता का सपना पूरा करने के लिए कर्ण नगरी के दो भाइयों ने बाइक से 12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम की यात्रा करने की ठानी है। पिता के नाम से द्वादशी यानी मंगलवार से वे यात्रा की शुरुआत करेंगे। भगवान शिव की भक्ति में लीन होकर वे 40 दिन बाइक चलाकर करीब 9866 किलोमीटर का सफर तय करेंगे।
बाइक राइडिंग की खास बात यह है कि हरिद्वार से गंगाजल भरकर वे सभी ज्योतिर्लिंग पर भगवान शिव का जलाभिषेक भी करेंगे। उत्तम नगर के रहने वाले 34 वर्षीय अंकित और 31 वर्षीय आयुष धवन की यह यात्रा वर्ष 2019 में दिवंगत हुए पिता प्रवीण कुमार को समर्पित है। इस यात्रा के लिए बड़ा बेटा अंकित धवन नाइजीरिया से भारत लौटा है। वे नाइजीरिया की एक कंपनी में मैनेजर हैं। छोटे बेटे आयुष धवन का करनाल में पूजन सामग्री का ऑनलाइन बिजनेस है। जिनकी दूसरे जिलों और प्रदेशों में भी आपूर्ति है। दोनों बेटों का कहना है कि 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा करना उनके पिता की इच्छा थी, जिसकी चर्चा वे अक्सर करते थे। जब उन्होंने पिता को यात्रा कराने की योजना बनाई तो दुर्भाग्यवश उनका निधन हो गया। अब तीन साल बाद वे पिता की इच्छापूर्ति के लिए उनकी तस्वीर साथ लेकर यात्रा पर निकल रहे हैं। ब्यूरो
10 प्रदेशों का होगा भ्रमण
आयुष धवन ने बताया कि 12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम की यात्रा में 10 प्रदेशों का भ्रमण होगा। इनमें हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिसा, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात और मध्यप्रदेश शामिल हैं। 40 दिन की यात्रा में सभी प्रदेशों की आबोहवा, खानपान और धर्म संस्कृति को उन्हें जीने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बाइक से यात्रा करने की ठानी है। उनका कहना है कि लोग लेह-लद्दाख या केदारनाथ तक तो बाइक से जाते हैं लेकिन सभी तीर्थों के दर्शन एकसाथ करने का अलग आनंद होगा। प्रत्येक दिन की यात्रा का व्लाॅग बनाकर यू-ट्यूब पर पोस्ट करेंगे।
विज्ञापन
ऐसे चलेगा सफर
- करनाल से श्री केदारनाथ तक (कुल 389 किमी.)
- केदारनाथ से बद्रीनाथ धाम तक (कुल 626 किमी.)
- बद्रीनाथ से काशी विश्वनाथ तक (कुल 1601 किमी.)
- काशी विश्वनाथ से बैजनाथ तक (कुल 2051 किमी.)
- बैजनाथ से जगन्नाथपुरी धाम तक (कुल 2728 किमी.)
- जगन्नाथपुरी धाम से मल्लिकार्जुन तक (कुल 3761 किमी.)
- मल्लिकार्जुन से रामानाथस्वामी तक (कुल 4711 किमी.)
- रामानाथस्वामी से भीमाशंकर तक (कुल 6275 किमी.)
- भीमाशंकर से त्र्यंबकेश्वर तक (कुल 6515 किमी.)
- त्र्यंबकेश्वर से घृष्णेश्वर तक (कुल 6723 किमी.)
- घृष्णेश्वर से सोमनाथ तक (कुल 7705 किमी.)
- सोमनाथ से द्वारिका धाम तक (कुल 7938 किमी.)
- द्वारिका धाम से नागेश्वर तक (कुल 7956 किमी.)
- नागेश्वर से ओंकारेश्वर तक (कुल 8823 किमी.)
- ओंकारेश्वर से महाकालेश्वर तक (कुल 8905 किमी.)
- महाकालेश्वर से करनाल (कुल 9866 किमी.)