फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   two accused arrested

पुलिस ने जबरन वसूली के दो आरोपी पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
two accused arrested
दुकानदारों से जबरन वसूली करने व जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभी एक आरोपी फरार चल रहा है। जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के अनुसार तीन आरोपियों द्वारा दुकानदारों से जबरन वसूली करने व जान से मारने की धमकी देकर लूट करने के संबंध में एक दुकानदार सोनू कुमार निवासी अर्जुन गेट ने पुलिस को शिकायत दी थी। सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इस मामले की जांच उप निरीक्षक अंकित कुमार थाना शहर करनाल को सौंपी गई। 22 मार्च को टीम के सहयोग से दो आरोपी गुरमीत उर्फ पोरी निवासी वाल्मीकी बस्ती अर्जुन गेट करनाल व रितिक निवासी शिवपुरी रोड अर्जुन गेट करनाल को अर्जुन गेट करनाल से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा वारदात को अंजाम देने बारे कबूला। आरोपियों के कब्जे से 1720 रुपयेे नगद व वारदात में इस्तेमाल बर्फ तोड़ने वाला सुआ भी बरामद किया गया। आरोपियों के खिलाफ पहले भी लूट, डकैती, स्नैचिंग व लड़ाई-झगडे़ के चार मामले दर्ज है। अभी जमानत पर बाहर आए थे। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है तीसरे आरोपी साहिल की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed