फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two accused arrested in stabbing murder case

Karnal News: चाकू मारकर हत्या करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 03:29 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in stabbing murder case
करनाल। जिला पुलिस के थाना सेक्टर 32/33 की टीम ने मामूली कहासुनी पर चाकू मारकर हत्या की वारदात को अंजाम देने के मामले में दो आरोपियों मुकेश कुमार व श्रवण कुमार निवासी झुग्गी झोपड़ी को सेक्टर 32 करनाल से एक जून को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

आरोपियों से पुलिस पूछताछ में बताया वारदात को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी प्रिंस निवासी निर्मल विहार की 16 मई 2023 को एक शैलेंद्र निवासी झुग्गी झोपड़ी नाम के व्यक्ति से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद आरोपी अपने घर चला गया था। बाद में करीब रात के 10 बजे आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ शैलेंद्र से मारपीट करने आया था लेकिन आरोपियों को शैलेंद्र मौके पर नहीं मिला। इस पर आरोपी मौके पर ही शोर-शराबा करने लगे और शोकर सुनकर बलसिंह अपनी झुग्गी से निकलकर आया और उनसे शोर करने के लिए मना किया तो आरोपियों की उससे बहस हो गई और इसी दौरान आरोपी प्रिंस ने बलसिंह पर चाकू से वार कर दिए और अन्य आरोपियों ने उसके साथ लात घूंसे व डंडे आदि से मार पिटाई शुरू कर दी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जिसके बाद बल सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसकी इलाज के दौरान इलाज 31 मई को मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed