फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two accused arrested for trying to steal money by breaking ATM

एटीएम तोड़कर रुपये चोरी का प्रयास करने वाले दो आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for trying to steal money by breaking ATM
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने इंद्री में एटीएम मशीन तोड़कर रुपये चोरी करने का प्रयास करने वाले दो आरोपियों को काबू कर लिया है। पुलिस के अनुसार चार फरवरी को गिरधर जांगडा मैनेजर आईसीआईसीआई बैंक इंद्री ने शिकायत दी थी कि चार फरवरी की रात को करीब नौ बजे बैंक के गार्ड कर्मचंद ने उसे फोन करके बताया कि दो युवक एटीएम में घुसकर एटीएम मशीन तोड़कर रुपये निकालने का प्रयास कर रहे थे। जब गार्ड शोर सुनकर एटीएम मशीन के पास गया तो दोनों युवक गार्ड को देखकर मौके से भाग गए। एटीएम मशीन को चेक करने पर पाया कि एटीएम मशीन क्षतिग्रस्त मिली और आरोपी नकदी निकालने में विफल रहे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस मामले की जांच डिटेक्टिव स्टाफ करनाल की टीम को सौंपी गई।
एएसआई कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में टीम ने आठ फरवरी को दोनों आरोपी रविंद्र कुमार उर्फ बिंद्र निवासी गांव गढ़ी साधान जिला करनाल व सागर निवासी गांव बड़ौता जिला करनाल हाल गांव गढी साधान जिला करनाल को भादसों मोड़ इंद्री से वारदात में इस्तेमाल एक मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा खुलासा किया गया कि वह स्मैक का नशा करने के आदी हैं और नशा पूर्ति के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। जांच में खुलासा हुआ कि उपरोक्त वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपियों द्वारा दिन के समय हर्बल पार्क इंद्री से एक बैटरी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस बैटरी चोरी के संबंध में भी थाना इंद्री में मामला दर्ज है।
विज्ञापन

आरोपियों द्वारा यह भी खुलासा किया गया कि एटीएम मशीन तोड़ने की वारदात के समय वह एटीएम से अपने एटीएम कार्ड से रुपये निकालने गए थे लेकिन आरोपियों के खाते में रुपये नहीं होने की वजह से उन्होंने उसी समय एटीएम मशीन तोड़कर रुपयेे चोरी की योजना बनाई। योजना के अनुसार एक आरोपी देखरेख करने के लिए एटीएम के बाहर खड़ा हो गया और दूसरा आरोपी एक लोहे की पत्ती के द्वारा एटीएम मशीन तोड़ने का प्रयास करने लगा लेकिन बैंक गार्ड की सजगता की वजह से आरोपी एटीएम मशीन से कैश चोरी करने में असफल रहे। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed