{"_id":"62227b75e5b810608206b320","slug":"two-accused-arrested-for-cheating-millions-by-hacking-facebook-id-karnal-news-knl1008764128","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक आईडी हैक कर लाखों की ठगी करने के दो आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक आईडी हैक कर लाखों की ठगी करने के दो आरोपी काबू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। फेसबुक आईडी हैक कर उसके दोस्तों से रुपये मांगकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लोगों की फेसबुक आईडी हैक करके व उनके परिचित बनकर खातों में रुपये डलवाने की वारदातों को अंजाम देते थे।
ऐसी ही एक वारदात में सुखदीप सिंह निवासी गांव डाचर ने थाना निसिंग में शिकायत देकर बताया कि एक फरवरी को उसके मोबाइल पर मैसेंजर से देव विर्क नाम की आईडी से कहा गया कि वह देव विर्क बोल रहा है। उसका एक दोस्त भारत आया है। जिसकी पत्नी अस्पताल में दाखिल है। उसे रुपये की आवश्यकता है। उसके खाते में रुपये डाल दो। ऐसे में पीड़ित ने उस खाते में 11 लाख रुपये डाल दिए। सुखदीप ने आरोपी पर इसलिए यकीन कर लिया, क्योंकि उसका एक दोस्त, जिसका नाम देव विर्क है वह अमेरिका में रहता है। उसने सोचा कि यह कॉल उसी ने की है लेकिन कुछ दिन बाद जब उसने देव विर्क को कॉल किया तो पता चला कि उसने वह कॉल नहीं की थी।
इस शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया था। जांच उप निरीक्षक अजायब सिंह को दी गई। तीन मार्च को दो आरोपी विकास कुमार निवासी धनधारी जिला आजमगढ़ उत्तर प्रदेश व विजय कुमार निवासी मंगारिपुर जिला आजमगढ़ उत्तर प्रदेश को नजदीक रेलवे स्टेशन करनाल से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में जांच में खुलासा हुआ कि इन धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम देने वाला सरगना सन्नी गौड़ निवासी गांव रामपुर मंगारिपुर उत्तर प्रदेश है। जिसने गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खातों में रुपये डलवाए थे। इसके बदले आरोपियों द्वारा कमीशन लिया गया था। आरोपी सन्नी पढ़ा-लिखा है। वह साथियों के साथ मिलकर लोगों की फेसबुक आईडी हैक कर उनमें से मोबाइल नंबर खोजकर उनके परिचितों को फोन करके किसी इमरजेंसी का बहाना बनाकर गिरफ्तार आरोपियों के खातों में रुपये डलवाते थे। लोगों को झांसे में लेकर ओटीपी पूछकर खातों से नकदी उड़ा लेते थे। आरोपी सारा लेनदेन गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खातों में करते थे। जिसके बदले में इन दोनों को मोटा कमीशन दिया जाता था।