फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Troubled by not getting job, PhD holder commits suicide

नौकरी न मिलने से परेशान पीएचडी होल्डर ने की आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Troubled by not getting job, PhD holder commits suicide
318: शिक्षक द्वारा आत्महत्या करने वाले मामले में पोस्ट मोर्टम हाउस पर मौजूद परिजन।
करनाल। कोरोना के चलते लोगों को कितनी दिक्कतें झेलनी पड़ी, इसके परिणाम अभी तक सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला आरके पुरम में सामने आया है, जहां एक पीएचडी होल्डर ने संदिग्ध परिस्थितियों जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि कोरोना काल में डॉ. प्रदीप की नौकरी चली गई थी, तभी से वह परेशान चल रहा था। उसका डॉक्टर से इलाज भी कराया जा रहा था, इसके बावजूद उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

मृतक प्रदीप के पिता महेंद्र ने बताया कि उसका बेटा पहले पानीपत के समालखा में एक शिक्षण संस्थान में नौकरी करता था। कोरोना काल में वहां से उसकी नौकरी छूट गई थी। तभी से वह परेशान चल रहा था। उसने कई जगहों पर नौकरी खोजने के प्रयास किए, लेकिन उसे नौकरी नहीं मिली तो वह डिप्रेशन में रहने लगा, इसके बाद उन्होंने डॉक्टर से उसका इलाज शुरू कराया।
विज्ञापन

बच्चों को कराता था पीएचडी
पिता ने बताया कि नौकरी छूटने के बाद डॉ. प्रदीप के पास विद्यार्थी पढ़ने के लिए आते थे। वह उन्हें पीएचडी के लिए तैयार कराता था, लेकिन इसके बावजूद उसने यह कदम उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के बयान पर 174 की कार्रवाई की गई है।
- राजीव मिगलानी, सेक्टर-32 थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed