Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Trial: Aarav, Renu first in 100 and 200 meter race

ट्रायल : 100 और 200 मीटर दौड़ में आरव, रेनू प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Trial: Aarav, Renu first in 100 and 200 meter race
- खेल महाकुंभ के लिए जिले के 1039 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कर्ण स्टेडियम में सोमवार को खेल महाकुंभ के लिए एथलीटों के ट्रायल लिए गए। जिसमें 246 पुरुष व महिला एथलीटों ने दम दिखाया। इस दौरान 100, 200, 400, 800, 1500, पांच व 10 हजार मीटर की विभिन्न दौड़ स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। लड़कों की 100 व 200 मीटर दौड़ मुकाबले में आरव रावल व लड़कियों के 100 व 200 मीटर मुकाबलों में रेनू प्रथम रही।
खेल महाकुंभ के लिए इस बार 1039 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया जिसमें से करीब 600 खिलाड़ियों का चयन किया जाना है। इस बार खेल महाकुंभ में 24 खेलों को शामिल किया गया है जिसमें प्रत्येक खेल से 25 से 30 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। सभी खेलों के प्रशिक्षक 10 जून तक अपने-अपने खेल में चयनित किए गए खिलाड़ियों की सूची खेल विभाग के कार्यालय में जमा करवाएंगे।
विज्ञापन

इन्हीं में से चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में खेलने का मौका दिया जाएगा। एथलेटिक्स प्रशिक्षक सतीश पंघाल ने बताया कि मई माह में कर्ण स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स स्पर्धा के 100 मीटर मुकाबले में करनाल के गुरजीत ओवरऑल प्रथम रहे। कोच ऋषि ने बताया कि वह जिले से बेहतर एथलीटों को तैयार करने के लिए अपने प्रशिक्षकों की टीम के साथ खिलाड़ियों को 100 प्रतिशत दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


------
तीसरे दिन के परिणाम-
लड़कियां- 400 मीटर दौड़ में कविता, 1500 व 800 मीटर में विजेता, 5000 मीटर में सिमरन, लंबी कूद में चाहत व ऊंची कूद में विनीत प्रथम।
लड़के : 400 मीटर में मूनक के शुभम, 1500 मीटर में मूनक के उमंग, पांच हजार मीटर में विनय, 10 हजार मीटर में सुशील, भाला फेंकने में राघव, गोला फेंकने में परविंदर, ऊंची कूद में मोहित, लंबी कूद में इंशु व ट्रिपल जंप में युवराज प्रथम।



इस बार खेल महाकुंभ के लिए कबड्डी, फ्री स्टाइल कुश्ती, तलवारबाजी, तीरंदाजी, नौकायन की कैनोइंग व रोइंग, शूटिंग, क्रिकेट, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, लॉन टेनिस, एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, जूडो, टेबल टेनिस, वेट लिफ्टिंग, बास्केटबॉल, भाला व गोला फेंक खेलों के ट्रायल हुए। खेल विभाग हरियाणा द्वारा राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन (पुरुष व महिला) ओपन कैटेगरी के 24 खेलों में करवाने का निर्णय लिया गया है। इस खेल महाकुंभ के लिए जिले से जिन खिलाड़ियों का चयन हुआ है उनकी सूची भरकर 10 जून तक कार्यालय में प्राप्त हो जाएगी।
- सुधा भसीन, जिला खेला अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed