{"_id":"5f40368a8ebc3eabed24c565","slug":"transport-service-will-be-available-in-the-market-and-there-will-be-a-test-on-sunday-karnal-news-knl41481872","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीकेंड पर लॉकडाउन : मार्केट रहेंगे बंद, परिवहन सेवा मिलेगी और रविवार की परीक्षा भी होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीकेंड पर लॉकडाउन : मार्केट रहेंगे बंद, परिवहन सेवा मिलेगी और रविवार की परीक्षा भी होगी
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए शनिवार और रविवार को सभी सार्वजनिक एवं निजी कार्यालयों (आवश्यक सेवाओं के अलावा), सभी शॉपिंग मॉल (आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोड़कर) और सभी बाजार बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों का सार्वजनिक और निजी परिवहन सेवाओं, हरियाणा लोक सेवा आयोग और हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की जा रही परीक्षाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, यानी रविवार को होने वाली पीटीआई की लिखित परीक्षा भी होगी।
ये खुलेगा और ये रहेगा बंद-
जिला में आवश्यक सेवाओं से जुड़ी जैसे मेडिकल सेवाएं, करियाणा की दुकानेें, डेयरी, होटल, बैंक्वेट हॉल, मिठाई व हलवाई की दुकानें, सब्जी-फल की दुकानें, पशु आहार व शराब के ठेके खुले रहेंगे। इसके अतिरिक्त नेशनल हाईवे पर पंक्चर व रिपेयर की दुकानें खुली रहेंगी। वहीं सरकार के निर्णय अनुसार ग्रामीण व शहरी क्षेत्र से संबंधी बाजार की दुकानें जैसे शॉपिंग मॉल, सैलून, ब्यूटी पार्लर, ढाबे, ऑटो मार्केट, रेस्टोरेंट, खाद-बीज की दुकानों के खोलने पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा।
लॉकडाउन का सख्ती से होगा पालन : एसपी
पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने कहा कि शनिवार और रविवार को जिले में पूरी तरह से लॉकडाउन रहेगा। इसे लागू करवाने के लिये करनाल में जगह-जगह पर पुलिस की तैनाती की जाएगी। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जायेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर अति आवश्यक ना हो तो घरों से बाहर ना निकलें।
विज्ञापन
शनिवार और रविवार के दिन बाजारों को बंद रखने से संबंधित जो आदेश जारी किए हैं, उनका सख्ती से पालन कराया जाएगा। लोगों से अपील है कि वो पुलिस-प्रशासन को सहयोग दें, ताकि कोरोना के प्रसार को रोका जा सके। -निशांत कुमार यादव, डीसी करनाल।