Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Trains fell short for the Geeta Jayanti festival.

Karnal News: गीता जयंती महोत्सव के लिए कम पड़ गईं ट्रेनें

Mon, 01 Dec 2025 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 01 Dec 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Trains fell short for the Geeta Jayanti festival.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कुरुक्षेत्र में चल रहे गीता जयंती महोत्सव के लिए जाने वाले यात्रियों की रविवार को शहर के रेलवे स्टेशन पर जबरदस्त भीड़ रही। सुबह से लेकर देर शाम तक कुरुक्षेत्र जाने वाले यात्रियों की भीड़ स्टेशन परिसर पर रही। स्पेशल ट्रेनों में जगह नहीं मिली तो अन्य ट्रेनों में लोग सवार हो गए। एक्सप्रेस, पैसेंजर और लोकल सभी ट्रेनें फुल होकर चलीं। कई यात्रियों को खड़े होने तक की जगह नहीं मिली।
रविवार को अवकाश और महोत्सव की वजह से यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों के मुकाबले कई गुना अधिक रही। भीड़ की वजह से महिलाओं और बुजुर्गों को सीट नहीं मिली। कई ट्रेनें प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही ओवरलोड हो गईं। यात्रियों का कहना था कि भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कोच में चढ़ना भी मुश्किल हो गया। हालांकि गीता जयंती को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने दो विशेष ट्रेनें चलाई थीं, लेकिन रविवार को दोनों ही ट्रेनें निर्धारित समय से लेट रहीं।
विज्ञापन

रविवार को दिल्ली से अंबाला जाने वाली ट्रेनों में मालवा एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से सुबह 7:30 बजे आई। नई दिल्ली कुरुक्षेत्र लोकल भी एक घंटे की देरी से सुबह 11:30 बजे पहुंची। आम्रपाली एक्सप्रेस पौन घंटे की देरी से सुबह 6 बजे करनाल पहुंची। अमृतसर इंटरसिटी, पश्चिम और सचखंड एक्सप्रेस आधे-आधे घंटे तक लेट रहीं। फाजिल्का इंटरसिटी एक घंटे की देरी से शाम को 4 बजे आई। कुरुक्षेत्र स्पेशल ट्रेन भी अपने निर्धारित समय से पौन घंटे की देरी से शाम को 6 बजे करनाल आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में अंबाला कैंट पानीपत लोकल अपने निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से सुबह 9:40 बजे करनाल पहुंची। नई दिल्ली जनशताब्दी भी एक घंटे से ज्यादा देरी से 9:44 बजे पहुंची। कुरुक्षेत्र दिल्ली लोकल ने भी आधे घंटे तक इंतजार कराया। गीता जयंती एक्सप्रेस करीब आधे घंटे की देरी से 3: 56 पर बजे करनाल आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed