फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Training to teachers in Parth Public School to make science teaching interesting

Karnal News: पार्थ पब्लिक स्कूल में शिक्षकों को विज्ञान शिक्षण को रोचक बनाने प्रशिक्षण

Tue, 28 Oct 2025 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 28 Oct 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Training to teachers in Parth Public School to make science teaching interesting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


घरौंडा/करनाल। पार्थ पब्लिक स्कूल में 25 और 26 अक्तूबर को विज्ञान शिक्षकों के लिए गतिविधि-आधारित शिक्षण पर केंद्रित दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम किया गया। जिसमें शिक्षकों ने समूह चर्चा, व्यावहारिक प्रदर्शन और नवाचार गतिविधियों में भाग लिया। शिक्षकों को प्रयोगात्मक और अनुभवात्मक तरीकों से अवगत कराया, जिनसे विज्ञान शिक्षण को अधिक रोचक और विद्यार्थी-केंद्रित बनाया जा सके।

स्कूल प्रबंधन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पीजीटी भौतिक विज्ञान, ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र की रिसोर्स पर्सन पूजा शर्मा तथा पीजीटी भौतिक विज्ञान, द एसडी. विद्या स्कूल अंबाला कैंट की भारती कथूरिया सहगल ने गतिविधि-आधारित शिक्षण की विविध विधियों, प्रयोगों और नवीन शिक्षण तकनीकों पर शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया। विद्यालय की प्रिंसिपल पूनम सेठी और डायरेक्टर आदर्श सेठी ने संसाधन व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निरंतर शिक्षक प्रशिक्षण ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सच्ची आधारशिला है। संचालन में वेन्यू डायरेक्टर रश्मि गाबा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह दो दिवसीय प्रशिक्षण शिक्षकों के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध हुआ और उन्हें विज्ञान शिक्षण को और अधिक प्रभावशाली एवं विद्यार्थियों के जीवन से जोड़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed