फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Train, roadways bus and three unidentified vehicle collision

ट्रेन, रोडवेज बस और अज्ञात वाहन ने तीन को रौंदा

Mon, 17 Feb 2014 12:11 AM IST
Updated Mon, 17 Feb 2014 12:11 AM IST
विज्ञापन
Train, roadways bus and three unidentified vehicle collision
कुरुक्षेत्र में हरियाणा रोडवेज की बस और अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। इनके अलावा कैथल के पूर्व जिला परिषद सदस्य के भाई का शव सुंदरपुर के पास रेलवे ट्रैक पर मिला। रेलवे पुलिस ने ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


उपरोक्त तीनों हादसों में मारे गए लोगों को शिनाख्त कुरुक्षेत्र वासियों के रूप में हुई है। इनमें से एक दुकानदार, दूसरा मजदूर और तीसरा शहर के प्रसिद्ध धार्मिक डेरे में सेवक था। तीनों शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है।   
विज्ञापन


सुंदरपुर फ्लाईओवर के नीचे रेलवे लाइनें पार करते समय एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आ गया। इसकी शिनाख्त कैथल के पूर्व जिला परिषद सदस्य सुक्खा सिंह के भाई गुरनाम सिंह (55) के रूप में हुई है। गुरनाम सिंह पुत्र गरजा सिंह मूल रूप से जिला कैथल के गांव फरल का रहने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह पिछले तीन वर्षों से बाबा चरणसिंह डेरा कुरुक्षेत्र में सेवारत था। पूर्व जिला परिषद सदस्य के मुताबिक गुरनाम सिंह किसी काम से लाडवा गया था और वापसी में रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

उधर झांसा-इस्माईलाबाद रोड पर हरियाणा रोडवेज की बस के चपेट में आने से मोटर साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त इस्माईलाबाद निवासी 54 वर्षीय दीवान चंद के रूप में हुई। मृतक के दामाद निर्दोष कुमार ने बताया कि उनके ससुर दीवानचंद की इस्माईलाबाद बस अड्डे के पास फ्रूट की दुकान थी। उन्होंने बताया कि मृतक दीवान चंद मोटरसाइकिल पर अपनी साइड में चल रहा थे।

इस बीच एक रोडवेज की बस ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए और अस्पताल पहुंचने से पहले ही घायल ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि टक्कर मारने के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।


वहीं गांव भौर सैयदां निवासी महिला बिमला देवी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई की उसका पति राम सिंह शनिवार शाम को साइकिल पर माझा फार्म जा रहा था। इस दौरान केआईटीएम कॉलेज के निकट एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर दे मारी, जिसमें शिकायकर्ता के पति की मौके पर ही मौत हो गई। दुघर्टना के पश्चात गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने महिला बिमला देवी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed