फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   train

28 घंटे लेट सरयु-यमुना एक्सप्रेस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
train
जयनगर-अमृतसर सरयु-यमुना एक्सप्रेस 14649 ट्रेन अपने निर्धारित समय से 29 घंटे 17 मिनट लेट चल रही है। कई दिन से इस ट्रेन का संचालन बिगड़ा हुआ है। वीरवार को भी ट्रेन के लिए यात्री जब स्टेशन पर गए तो उन्हें मायूस होना पड़ा। दोपहर 1.10 बजे इस ट्रेन का करनाल स्टेशन पर ठहराव होता है। अप और डाउन में इतनी देरी होने से दोनों तरफ के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा अमृतसर एक्सप्रेस 11057 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल-अमृतसर ट्रेन 11057 भी 59 घंटे 15 मिनट लेट बताई जा रही है। इस गाड़ी की करनाल पहुंच सुबह 6.53 है।
विज्ञापन

इसके अलावा वीरवार को चंडीगढ़-प्रयाग घाट ऊंचाहार एक्सप्रेस 14218 ट्रेन दस मिनट लेट रही। इस ट्रेन का करनाल में ठहराव शाम 6.33 बजे है। शहीद एक्सप्रेस 14673 जयनगर-अमृतसर ट्रेन पांच घंटे 37 मिनट लेट रही। इसकी करनाल पहुंच 1.10 बजे है। शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस अमृतसर-नई दिल्ली 12498 ट्रेन अपने निर्धारित समय शाम 8.27 से आठ मिनट देरी से पहुंची। झेलम एक्सप्रेस पुने-जम्मूतवी 1107 ट्रेन की पहुंच रात्रि 11.20 बजे है लेकिन यह ट्रेन 25 मिनट लेट बताई गई। कोटा वीकली एक्सप्रेस उद्यमपुर-कोटा 19806 ट्रेन अपने निर्धारित समय रात्रि 12.55 की बजाय 38 मिनट लेट बताई गई। कालका मेल 12311 हावड़ा-कालका गाड़ी दो घंटे दस मिनट लेट रही। इसकी करनाल पहुंच रात 11.30 बजे है। इसके अलावा जम्मूतवी लिंक एक्सप्रेस टाटानगर-जम्मू तवी एक्सप्रेस चार घंटे देरी से बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed