फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Traffic affected due to rain, strong wind and waterlogging ...

मूरी एक्सप्रेस को सप्ताह भर चलाने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Traffic affected due to rain, strong wind and waterlogging ...
करनाल। टाटानगर-जम्मूतवी (मूरी एक्सप्रेस) ट्रेन को पूरे सप्ताह चलाने की मांग की जा रही है। कोरोना काल से पूर्व यह ट्रेन प्रतिदिन चलती थी। फिलहाल करनाल होते हुए 18309/10 संबलपुर-जम्मू गाड़ी सप्ताह में चार दिन चलाई जा रही है। डाउन की ओर करनाल में इसका ठहराव अलसुबह 3:40 बजे और अप की ओर रात्रि 11:17 बजे है। अप की ओर जाने के लिए यह ट्रेन मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को मिलती है। डाउन में प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को मिलती है। सप्ताह में तीन दिन 18101/02 टाटानगर मूरी-जम्मू गाड़ी कोरोना के चलते मार्च 2020 से बंद है।
विज्ञापन

रेलयात्री संघ के पदाधिकारी हितेश श्रीवास्तव ने कहा कि इस ट्रेन के मार्ग में झारखंड, रांची, दिल्ली, अलीगढ़, टुंडला, कानपुर, शिकोहाबाद, इटावा, मूरी, डाल्टनगंज, हाटिया, राउरकेला, संबलपुर और अन्य स्टेशन आते हैं। करनाल से टाटानगर जाने के लिए एकमात्र यही गाड़ी है। कोरोना काल से पूर्व संबलपुर मूरी-जम्मू और टाटानगर मूरी-जम्मू गाड़ियां मूरी स्टेशन पर जुड़ जाती थीं। एक होकर यह गाड़ी पूरे सप्ताह जम्मू के लिए चलती थी। कोरोना के बाद इसे संबलपुर-जम्मू नाम से सप्ताह में चार दिन चलाया गया है। स्थानीय यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे को इसे पूरे सप्ताह चलाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed