{"_id":"62be0664bbbe3e2c4205d7e5","slug":"traders-took-to-the-streets-by-closing-shops-in-protest-against-the-udaipur-incident-karnal-news-knl1131918171","type":"story","status":"publish","title_hn":"उदयपुर कांड के विरोध में दुकानें बंदकर सड़कों पर उतरे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उदयपुर कांड के विरोध में दुकानें बंदकर सड़कों पर उतरे व्यापारी
विज्ञापन
शहर के सामाजिक संगठनों के आह्वान पर विभिन्न बाजारों के दुकानदारों ने राजस्थान के उदयपुर में की गई दर्जी की हत्या के विरोध में 11 बजे तक दुकानें बंद रखीं और चौक चौराहों पर एकत्रित होकर नारेबाजी की। इस दौरान दुकानदारों और सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने सरकार से आरोपियों को गिरफ्तार कर फांसी की सजा देने की मांग की।
हालांकि सामान्य दिनों में शहर के सभी बाजार सुबह आठ बजे तक खुलना शुरू हो जाते हैं, लेकिन वीरवार को दुकानदार तो बाजार में पहुंचे, लेकिन अपनी दुकानें नहीं खोली। उन्होंने दुकानों के बाहर घटना के विरोध में बाजार बंद के नोटिस लगाकर ग्राहकों को भी इस मामले से अवगत कराया
भगत सिंह चौक, पार्क रोड, जनता मार्केट, छात्रावास रोड, सर्राफा बाजार, दर्जी बाजार, नोता चौक और तलाई बाजार चौक पर पुराने शहर के दुकानदारों ने जमकर आतंकवाद के विरोध में नारेबाजी की। दुकानदारों ने बताया कि अलग-अलग बाजारों में 600 से ज्यादा दुकानें हैं। दुकानदारों ने कहा कि ऐसे जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले आरोपी नरमी के कतई हकदार नहीं हैं। सरकार दर्जी के हत्यारों को सजा देने में देरी न करे।
विज्ञापन
दुकानदार राकेश कुमार ने कहा कि घटना के विरोध में बाजार बंद करने की दुकानदारों से अपील की गई थी। उसका सभी ने सम्मान किया और अपनी दुकानें बंद रखी। वे सरकार से मांग करते हैं कि आरोपियों को फांसी दी जाए।
संजीव कुमार ने कहा कि सरकार ऐसे अपराधियों को सजा देने में समय न लगाए। अगर अपराधियों के खिलाफ नरमी बरती जाती है तो इससे दुकानदारों में भय का माहौल रहता है।
दुकानदार मोहन लाल ने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं से देश में अव्यवस्था का माहौल पैदा होता है। जो व्यक्ति मेहनत से अपने बच्चों को पालता है, उन पर कुछ लोग बिना कारण हमले कर देते हैं। ऐसी घटनाओं के आरोपियों को तुरंत सजा देने का प्रावधान हो।
मनीष कुमार ने कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं। विशेषकर उन क्षेत्रों में कानून सख्त किए जाएं, जहां आतंकवादी गतिविधियों की संभावना ज्यादा रहती है। इससे देश की सुरक्षा बढ़ेगी।
कानून को अपने हाथ में लेना निंदनीय
कैथल। मदनी मदरसा कैथल के संचालक मौलाना सईदुर रहमान ने बातचीत में कहा कि राजस्थान के उदयपुर में एक दुकानदार कन्हैया लाल की निर्मम हत्या की कड़ी शब्दों में निंदा करते हैं। उन्होंने घटना के कातिलों को सख्त सजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि ये घटना पूरी मानवता को शर्मसार करने वाली है। उन्होंने कहा कि इंसानियत सबसे बड़ा मजहब है, हमें एक दूसरे के साथ प्यार-प्रेम से रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करें ताकि ऐसी सोच रखने वाले वतन में अशांति फैलाने की साजिश में कामयाब न हो सकें।