फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Tractor trolley overturned narrowly, high speed car took one's life

43. सड़क पर खड़े दो किशोरों को कार ने मारी टक्कर, एक ने तोड़ा दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Tractor trolley overturned narrowly, high speed car took one's life
करनाल। इंद्री रोड पर कार की टक्कर से एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव कुंडा कला निवासी काला ने बताया कि शुक्रवार को उसके अलावा सुवेब, तोयब और हासिफ अपने गांव से ट्रैक्टर-ट्राली लेकर इंद्री के मुर्गी फार्म से खाद लेने गए थे। ट्राली में खाद लोड कर वे देर रात को वापस गांव लौट रहे थे। जैसे ही गांव रंबा स्थित गुरुद्वारा के समीप पहुंचे तो अचानक ही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया और ट्राली पलट गई। इस हादसे में वे सभी बाल-बाल बचे और खाद सड़क पर ही बिखर गई। वे ट्राली सीधी करने के बाद खाद को उसमें भरने लगे। इस दौरान भतीजा सुवेब और तोयब नीचे खड़े थे। इसी दौरान करनाल की ओर से एक तेज रफ्तार कार आई और दोनों को चपेट में ले लिया, जिससे वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। एंबुलेंस से दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां सुवेब ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया और तोयब का इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed