फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Tractor driver killed in collision with high speed dumper

Karnal News: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत

Sat, 07 Feb 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 07 Feb 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Tractor driver killed in collision with high speed dumper
सादिक फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 स्थित घरौंडा पुलिस थाना के सामने फ्लाईऑवर पर तेज रफ़्तार डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर चालक सादिक (29) की मौत हो गई। घरौंडा थाना पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। सादिक की शादी 11 माह पहले हुई थी। पत्नी चार माह की गर्भवती हैं।

वीरवार की दोपहर को यूपी के सहारनपुर के गांव सरसावा निवासी सादिक ट्रैक्टर पर सवार होकर करनाल से पानीपत की ओर जा रहा था। घरौंडा में पुलिस थाने के सामने फ्लाईओवर पर पीछे से तेज रफ्तार से आए डंपर की टक्कर ट्रैक्टर को लगी। संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर पलट गया। घायल सादिक को इलाज के लिए घरौंडा के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घर में खुशियों से पहले पसरा मातम
सादिक के परिवार में चार भाई और एक बहन है। उनकी शादी करीब 11 महीने पहले हुई थी। पत्नी चार महीने की गर्भवती हैं। परिवार में कुछ ही महीनों बाद खुशियां आने वाली थीं, लेकिन हादसे से मातम पसर गया। हादसे के बाद से परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है। सादिक ट्रैक्टर पर मजदूरी करके ही अपने परिवार का पालन पोषण करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed