फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Tractor driver hit two workers, situation critical

ट्रैक्टर चालक ने दो श्रमिकों को मारी टक्कर, हालात गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 03:03 AM IST
विज्ञापन
Tractor driver hit two workers, situation critical
कुंजपुरा। गांव नेवल के निकट हैफेड गोदाम के गेट के पास सड़क पर खड़े दो श्रमिकों को ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। दोनों श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर चालक नशे में बताया जा रहा था। घटना शनिवार रात करीब 10 बजे घटी।
विज्ञापन

रविवार को हालत में कुछ सुधार होने के बाद जांच अधिकारी ने घायलों के बयान दर्ज किए। करनाल-कुंजपुरा मुख्य सड़क पर गांव नेवल के निकट हैफेड का गोदाम है। जिसमें दर्जनों श्रमिक कार्य करते हैं। शनिवार देर रात करीब 10 बजे कुछ श्रमिक कार्य निपटाने के बाद गोदाम के गेट के पास सड़क पर खड़े थे। तभी दो श्रमिकों को एक ट्रैक्टर ने चपेट में ले लिया। घटनास्थल पर मौजूद अन्य कई श्रमिकों ने इधर-उधर भागकर जान बचाई। घायलों के साथी अन्य श्रमिकों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक शराब के नशे में था। श्रमिकों ने घायलों को करनाल सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। सूचना पर कुंजपुरा थाने के सहायक उप निरीक्षक सुभाष अस्पताल पहुंचे लेकिन वह बयान दर्ज कराने की स्थिति में नहीं थे। रविवार को हालत में कुछ सुधार होने के बाद मामले के जांच अधिकारी एएसआई सुभाष ने घायलों के बयान दर्ज किए। थाना कुंजपुरा प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि घायलों के बयान पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed