फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Took oath to vote fearlessly

Karnal News: निर्भीक होकर मतदान करने की ली शपथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Took oath to vote fearlessly
- हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान अभियान का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिले के विभिन्न जगहों पर मतदाता दिवस मनाया गया। लघु सचिवालय सभागार में आयोजित हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान अभियान का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर एडीसी यश जालुका ने कहा कि हमारे संविधान ने हमें समानता का अधिकार दिया है तभी आज हम अपने मौलिक अधिकारों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इनमें से वोट का अधिकार भी हमारा मौलिक अधिकार है। हमें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निष्पक्ष व निर्भीक होकर देश हित में मतदान की शपथ लेनी चाहिए।
हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान अभियान के तहत स्कूलों में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्रों को सम्मानित किया गया। इनमें गौरी, वंशिका, शिवानी, अंजलि, भावना, अंजना, कनिश, मन्नू कुमार, करिश्मा, मुस्कान, शिवानी, आंचल पांचाल, इशिका, कोमल, सन्नी, मेहक और अमन शामिल रहे।
विज्ञापन




छात्राओं को निष्पक्ष मतदान की दिलाई शपथ
मूनक। राजकीय कन्या महाविद्यालय पाढ़ा में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ दिलवाई गई। प्राचार्य चमन लाल ने छात्राओं को कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर इस कार्यक्रम को मनाने का मुख्य उद्देश्य देश की भावी व युवा को उनके मत के अधिकार के प्रति जागरूक करना है। महाविद्यालय में प्रो. जितेंद्र के नेतृत्व में छात्राओं ने सूर्य नमस्कार किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. विजय मेहरा ने छात्राओं से आह्वान किया कि वह अपने वोट का सोच समझकर इस्तेमाल करें। इस मौके पर प्रोफेसर सुमन आर्य, सुदेश रानी, डॉ. कर्मजीत कौर, दीपिका, मीनाक्षी मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




भारतीय लोकतंत्र के पूर्ण सहभागी बनें : डॉ. रामपाल
करनाल। डीएवी पीजी कॉलेज में एनएसएस प्रकोष्ठ तथा एनसीसी कैडेट्स की ओर से संयुक्त रूप से राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। प्राचार्य डॉ. रामपाल सैनी ने कहा कि सजग मतदाता ही लोकतंत्र का आधार है। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र को पूर्ण सहभागी बनने के लिए सभी मतदान संकल्प लें। सभी नागरिकों की सहभागिता प्रजातंत्र को मजबूत बनाती है। प्राचार्य ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और यहीं लोकतंत्र हम भारतीयों का गौरव और स्वाभिमान है। उन्होंने कहा कि प्रजातांत्रिक प्रणाली में मतदाता को मुख्य माना गया है। उसके द्वारा किया गया मतदान देश को दिशा देता है। इस मौके पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ बलराम शर्मा, डॉ लवनिश बुद्धिराजा, डॉ जितेन्द्र चौहान, प्रो आशीष गुप्ता, हरिसिंह मौजूद रहे। संवाद



वोट का सही इस्तेमाल कर देश निर्माण में करें सहयोग
मूनक। आर्य कन्या महाविद्यालय गुरुकुल मोर माजरा में शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर छात्राओं को शपथ दिलाई कि हम सभी अपने वोट का सही इस्तेमाल करेंगे और अपने देश की प्रगति में अपना सहयोग देंगे। प्राचार्य महोदय डॉ संदीप कंदवाल ने देश हित में मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हम सभी निष्ठावान बने और अपने देश की उन्नति में बढ़-चढ़कर भाग ले। इस मौके पर प्रधान जसबीर सिंह मान, सचिव महोदय राम सिंह, उप प्रधान विजेंद्र मान मौजूद रहे। संवाद


चुनाव में हर मतदाता करे मतदान : डॉ. अजय
करनाल। गुरु नानक खालसा कॉलेज करनाल में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। मौके पर कॉलेज के सभी शिक्षण, गैर शिक्षण कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने निष्पक्ष होकर मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली। राजनीतिक विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कहा कि प्रत्येक चुनाव में हर मतदाता को मतदान करना चाहिए। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. प्रदीप कुमार ने कहा कि हमें अपने मत से काबिल प्रतिनिधि को चुनना चाहिए। कॉलेज की प्राचार्य प्रो. शशि मदान ने कहा कि स्वच्छ प्रजातंत्र के लिए प्रत्येक 18 वर्ष से ऊपर नागरिक को मतदान करना चाहिए। प्रत्येक मतदाता मतदान करके राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। इस मौके पर डा. कृष्ण अरोड़ा, प्रो. प्रीति, डा. जुझार सिंह, डा. दीपक कांबोज, डा. जतिंद्र पाल सिंह, डा. बलजीत कौर, डा. अमरजीत कौर मौजूद रही। संवाद


जिम्मेदारी से करना चाहिए मतदान : डॉ. महेंद्र
इंद्री। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय मटक माजरी में मतदाता शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह बागी ने कहा कि प्रत्येक मतदाता को अपने मतदान अधिकार का ईमानदारी और जिम्मेदारी से करना चाहिए। मतदान एक पर्व है, जिसमें सभी की भागीदारी जरूरी है। कार्यक्रम में प्राचार्य ने उपस्थित प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों को मतदान के प्रति उनकी जिम्मेदारियों की शपथ दिलाई गई।



निष्पक्ष मतदान करने की दिलाई शपथ
मधुबन। राजकीय महिला महाविद्यालय बसताडा में चुनाव समिति के तत्वावधान में शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विद्यार्थियों को निष्पक्ष मतदान करने की शपथ दिलाई गई। बीएलओ पारस शास्त्री ने महाविद्यालय की छात्राओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के महत्व के बारे में बताया और सभी को वोट बनवाने और डालने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य नरेश सिंह ने छात्राओं को वोट के मूल्य की जानकारी दी और विवेक पूर्ण वोट डालने के लिए प्रेरित किया। मौके पर सहायक प्रोफेसर दीपा ढुल, अनुराधा, पवन कुमार, डॉ विक्रम सिंह, डॉ सतीश कुमार मौजूद रहे। ..... संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed