फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Took money and now threatens to suicide for not marrying

रुपये लिए और अब शादी न करने पर जान देने की धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
Took money and now threatens to suicide for not marrying
करनाल। चंडीगढ़ में एक महिला ने देवर को आर्मी इंटेलीजेंस में मेजर बताकर देहरादून की छात्रा से शादी तय करने की बात चलाई। लड़की देखने की रस्म हुई, पर शादी से पहले लड़की की मां से दो लाख रुपये ले लिए। अब युवक शादी नहीं करने पर आत्महत्या की धमकी दे रहा है। लड़की की मां ने पुलिस से रुपये दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

टपकेश्वर रोड देहरादून निवासी शोभा शर्मा ने इंद्री थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि पति का देहांत हो चुका है। दो पुत्र विदेश में नौकरी करते हैं। बेटी महिमा शर्मा चंडीगढ़ में पढ़ाई कर रही थी। उसकी मुलाकात अंजली नामक महिला से हुई तो उसने मॉडलिंग का ऑफर दिया। मना करने पर अंजली ने उसे देवरानी बनाने की बात कही। ससुर से बात कराई तो उन्होंने बेटे मोहित को आर्मी इंटेलीजेंस में मेजर बताया। 6 अगस्त 2020 को मोहित ने देहरादून आकर महिमा को पसंद कर लिया। एक दिन फोन पर बातचीत करते हुए घर पर इनकम टैक्स का छापा पड़ने और एकाउंट सीज होने की बात कहकर चार लाख रुपये की मदद मांगी। अंजलि से पूछा तो उसने कहा कि ससुर पूर्व विधायक हैं। वह मोहित से रुपये वापस दिला देगी। तब एक अक्तूबर 2020 को शोभा ने मोहित के एकाउंट में दो लाख रुपये दिए।
विज्ञापन

इसके बाद मोहित के पिता का फोन आया कि मोहित की शादी में हम शामिल नहीं होंगे पर सगाई करने की बात कही। शोभा ने जवाब नहीं दिया। इसके बाद मोहित ने फोन पर स्टेटस डाला कि मैं आत्महत्या कर रहा हूं। फिर फोन पर बताया कि वह पंजाब का एसएसपी बन गया है। यूनिफॉर्म में फोटो भेजी। फिर बाद में कहा कि मैं जॉब से त्यागपत्र दे रहा हूं। शोभा ने कहा कि अब मोहित शादी नहीं करने पर आत्महत्या करने की धमकी देकर परेशान कर रहा है। शोभा ने मांग की कि वह बेटी की मोहित से शादी करना नहीं चाहती है। उसे दो लाख रुपये दिलवाए जाएं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed