{"_id":"66cfcc2320bec7ee11012846","slug":"tomorrow-is-the-day-left-for-graduation-admission-karnal-news-c-18-knl1008-462731-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: स्नातक में दाखिले के लिए कल का दिन शेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: स्नातक में दाखिले के लिए कल का दिन शेष
विज्ञापन
करनाल। जिला समेत प्रदेश के कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले की अंतिम तिथि ज्यों-ज्यों नजदीक आई है, दाखिला प्रक्रिया की रफ्तार तेज हुई है। जहां सोमवार को मात्र चार युवाओं ने दाखिला लिया, वहीं मंगलवार को 518 युवा दाखिले के लिए आगे आए। बुधवार को दाखिले में और तेजी आई और 705 युवाओं ने दाखिला लिया। स्नातक में दाखिले के लिए मात्र दो दिन शेष हैं।
प्रदेश में अब तक हुए 181429 पंजीकरण के मुकाबले 129589 युवाओं ने दाखिला लिया है, जो कुल आवेदन का 71.43 प्रतिशत है। दूसरी ओर, उच्चतर शिक्षा हासिल करने के लिए लड़कियां आगे रही हैं। प्रदेश में 74229 लड़कियों ने स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिला लिया है जो अब तक हुए कुल दाखिले का 57.28 फीसदी हैं यानी 42.72 फीसदी लड़कों ने दाखिला लिया है। वहीं, शहर के प्रमुख कॉलेजों में करीब 90 प्रतिशत सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। हालांकि ग्रामीण कॉलेजों में अभी भी 25 फीसदी तक सीटें रिक्त हैं। विदित हो कि स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिला प्रक्रिया 14 अगस्त को संपन्न हो चुकी थी लेकिन उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने 20 अगस्त को पोर्टल खोलकर दाखिले का एक और मौका दिया है। आवेदक अब 30 अगस्त तक पंजीकरण करवाने के साथ फिजिकल काउंसलिंग में शामिल हो दाखिला ले सकेंगे।
आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के 345 महाविद्यालयों में 88 पाठ्यक्रमों में बुधवार शाम तक 181429 युवाओं ने पंजीकरण करवाया है जबकि 129589 आवेदक दाखिला ले चुके हैं। बुधवार को 725 युुवाओं ने पंजीकरण करवाया जबकि 705 युवाओं ने दाखिला लिया। मंगलवार को 536 युवाओं ने पंजीकरण करवाया था जबकि 518 युवाओं ने दाखिला लिया था। वहीं, 74229 लड़कियों ने दाखिला लिया है। दूसरे प्रदेशों के युवाओं ने भी प्रदेश के कॉलेजों में दाखिले के लिए रुचि दिखाई और 11494 युवाओं ने दाखिला लिया। वहीं, जिले के 14 कॉलेजों में यूजी प्रथम वर्ष की 11140 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
-- -- --
प्रदेश में हुए दाखिलों की स्थिति पर नजर
कुल दाखिले- 129589
लड़कियों के दाखिले - 74229
एससीबीसी वर्ग के दाखिले - 71080
दूसरे प्रदेशों के युवाओं द्वारा लिए दाखिले - 11494
वर्जन-
स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के मात्र दो दिन शेष हैं। 30 अगस्त तक दाखिले होंगे। आर्य महाविद्यालय में 2060 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। विद्यार्थियों को चाहिए कि इन दो दिनों में फिजिकल काउंसलिंग में शामिल होकर दाखिला सुनिश्चित करें।
- डॉ. रेखा त्यागी, प्रिंसिपल, राजकीय पीजी कॉलेज